8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिलासपुर से आई युवती का दो युवकों ने मिलकर किया गैंगरेप, आधी रात इस हाल में पहुंची पुलिस स्टेशन

Raipur Crime News: देवेंद्र नगर इलाके में एक युवती से गैंगरेप हो गया। दो युवकों ने रात में युवती से जबरदस्ती की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ गैंगरेप का अपराध दर्ज कर लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 13 Aug 2023, 1:10 PM IST

gang rape of a girl

दो युवकों ने मिलकर किया गैंगरेप

CG Crime News: रायपुर। देवेंद्र नगर इलाके में एक युवती से गैंगरेप हो गया। दो युवकों ने रात में युवती से जबरदस्ती की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ गैंगरेप का अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश (crime news) की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक बिलासपुर की युवती शुक्रवार को किसी काम से रायपुर आई थी। उसके परिचित के दो युवक उसे मिल गए। घूमने के बहाने दोनों युवक उसे देवेंद्र नगर के बीकानेर होटल ले गए। रात ज्यादा होने पर एक लॉज में रूक गए। रात में युवकों की नीयत (Raipur Crime News) खराब हो गई। युवती से दोनों ने दुष्कर्म किया। युवती से अप्राकृतिक कृत्य भी किया। देर रात किसी तरह युवती आरोपियों के चंगुल से छूटकर देवेंद्र नगर थाना पहुंची।

यह भी पढ़े: कई शहरों में इस दिन बंद रहेंगी शराब दुकानें, नोट कर लें तारीख

देवेंद्र नगर थाने में युवती ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ गैंगरेप का अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। देवेंद्र नगर टीआई लखन पटेल का कहना है कि पीड़िता की (Raipur Crime News) शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

यह भी पढ़े: तीन साल बाद भी अधूरी है राज्य वन सेवा परीक्षा भर्ती, अभ्यर्थियों को हो रही भारी दिक्कतें....जानिए वजह