Mallikarjun Kharge arrived in Raipur: जिले में ऑडिटोरियम का निर्माण शहर के लिए एक उपलब्धि है, क्योंकि इससे जिले के के कलाकारों को एक मंच प्राप्त होगा। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को करने के लिए व्यवस्थित और महानगरों की तर्ज पर सुविधाओं से सुसज्जित एक बेहतर स्थान मिल सकेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विभिन्न कार्यों के लोकार्पण व भूमिपूजन के साथ ही भरोसे के सम्मेलन कार्यक्रम में 5.63 करोड़ रुपए का ऑडिटोरियमए 1.93 करोड़ रुपए का स्वीमिंग पुल के साथ ही कलेक्टोरेट परिसर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर और कृषि उपज मंडी प्रांगण में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का लोकार्पण किया जाएगा। शहर के खेल प्रेमियों और नागरिकों को स्विमिंग पूल शुरू होने का बेसब्री से इंतजार था, जो इंतजार अब खत्म होने वाला है।