8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह बीजेपी में हुए शामिल, मनसुख मांडविया ने दिलाई सदस्यता

CG Politics News : उनके साथ सेवानिवृत्त आईएफएस एसएसडी बडग़ैया, धर्मेंद्र गिरी गोस्वामी सहित लोरमी विधान सभा क्षेत्र के लोग भाजपा में शामिल हुए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 13 Aug 2023, 1:33 PM IST

dharamjeet_singh_.jpg

रायपुर। Chhattisgarh politics News : चुनावी साल में सभी राजनीतिक दल पार्टी को मजबूत करने की तैयारी में है। जीत की रणनीति भी बन रही है साथ ही दल बदल भी तेजी से हो रहा है। इसी कड़ी में आज लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह बीजेपी में शामिल हुए। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक धर्मजीत सिंह बीजेपी में शामिल हुए। उनके साथ सेवानिवृत्त आईएफएस एसएसडी बडग़ैया, धर्मेंद्र गिरी गोस्वामी सहित लोरमी विधान सभा क्षेत्र के लोग भाजपा में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें : World Organ Day 2023 : वक्त के साथ दूर हो रहे लोगों के भ्रम, अंगदान के लिए खुल कर आ रहे सामने, 400 कर चुके नेत्रदान

Chhattisgarh politics News : जानकारी के अनुसार भाजपा के सह-प्रभारी मनसुख मांडविया और नितिन नबीन के सामने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान धर्मजीत के सैकड़ों समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए। बता दें कि धर्मजीत सिंह चार बार के विधायक है। उन्हें विधानसभा में उत्कृष्ट विधायक का खिताब भी मिल चुका है। सदस्यता ग्रहण करने के बाद धर्मजीत ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े दल भाजपा में शामिल होना मेरे लिए बेहद गौरव का पल। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह, प्रदेश अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : CG Politics: सीएम बघेल ने BJP पर कंसा तंज, कहा- नफरत फैलाकर तोड़ना आसान, दिलों को जोड़ना मुश्किल