8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

World Organ Day 2023 : वक्त के साथ दूर हो रहे लोगों के भ्रम, अंगदान के लिए खुल कर आ रहे सामने, 400 कर चुके नेत्रदान

WORLD ORGAN DAY 2023 : हर साल 13 अगस्त को विश्व अंग दान दिवस के रूप में मनाया जाता है, ताकि लोग प्रोत्साहित हो सकें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Aakash Dwivedi

•

Updated: 13 Aug 2023, 12:16 PM IST

World Organ Day 2023 : वक्त के साथ दूर हो रहे लोगों के भ्रम , अंगदान के लिए खुल कर आ रहे सामने, 400 कर चुके नेत्रदान

World Organ Day 2023 : वक्त के साथ दूर हो रहे लोगों के भ्रम , अंगदान के लिए खुल कर आ रहे सामने, 400 कर चुके नेत्रदान

World Organ Day 2023 : बिलासपुर. हर साल 13 अगस्त को विश्व अंग दान दिवस के रूप में मनाया जाता है, ताकि लोग प्रोत्साहित हो सकें। स्वस्थ व्यक्ति मृत्यु के बाद अपने अंगों का दान कर अधिक से अधिक लोगों की जान बचा सकता है। शहरवासी इस ओर लगातार प्रेरित हो रहे हैं। यही वजह है कि चार सौ से अधिक लोगों ने नेत्रदान किया है। इसके अलावा अंगदान के लिए भी संकल्प पत्र भर रहे हैं।

यह भी पढें : CG Admission : रेडी रखें जरूरी डॉक्यूमेंट, GGU में तीसरे चरण की काउंसलिंग 16 अगस्त को , जानें कितनी सीट हैं खाली

हैंड्स ग्रुप के अभिषेक विधानी बताते हैं कि उन्होंने वर्ष 2014 में अपने एनजीओ के माध्यम से लोगों को अंग दान के लिए प्रेरित करने की शुरुआत की थी। उस वक्त लोगों के मन में कई तरह की भ्रांतिया थीं।

जैसे अगर आंख दान कर दिया तो अगले जन्म में अंधे पैदा होंगे, मरने के बाद आंखे निकल ली गईं तो देखने में भद्दा लगेगा। उनकी टीम लगातर लोगों को प्रेरित करने में लगी रही। जिसके फलस्वरुप आज शहरवासियों के बीच इस बात को लेकर चेतना जागृत हुई है कि अंग दान करने से हम अपने जाने के बाद भी किसी के काम आ पाएंगे।

यह भी पढें : Eye Flu : आई फ्लू का कहर, एक दिन में सामने आए 291 मामले , बरतें सावधानी

संभाग का एक मात्र नेत्र बैंक सिम्स में

नेत्र दान करने वालो की आंखों को संरक्षित रखने के लिए बिलासपुर संभाग में एक ही नेत्र बैंक सिम्स अस्पताल के नेत्र विभाग में मौजूद है। नेत्र दान करने के लिए किसी विशेष तरह के फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होती है। इंसान के देहांत के 5 से 6 घंटे तक आंखें उपयोगी रहती है। इसके लिए इक्षुक व्यक्ति को आईबैंक में जाकर अपना पंजीकरण करवाना होता है।