रायपुर

CWG 2022 : बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेल में छत्तीसगढ़ की आकर्षि कश्यप का शानदार प्रदर्शन

बैडमिंटन मिश्रित क्वार्टर फाइनल में दक्षिण अफ्रीका की जोहानिता शोल्ट्ज को हराया गत चैम्पियन भारत सेमीफाइनल में

less than 1 minute read
CWG 2022 : बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेल में छत्तीसगढ़ की आकर्षि कश्यप का शानदार प्रदर्शन

रायपुर. ब्रिटेन के बर्मिंघम में हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों (कॉमनवेल्थ गेम्स) में रविवार को भारतीय मिश्रित बैडमिंटन टीम ने अपना विजय रथ जारी रखते हुए दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। भारत की नंबर वन शटलर छत्तीसगढ़ की आकर्षि कश्यप ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया।

छत्तीसगढ़ के सीएम ने ईडी कार्रवाई और बीजेपी को लेकर दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो
बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेल में बैडमिंटन मिश्रित वर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए क्वार्टर फाइनल के पहले मैच में अश्विनी पोनप्पा और बी. सुमित रेड्डी ने जारेड एलियोट और डी जोर्डान को 21-9, 21-11 से हराया। विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ने 355वीं रैंकिंग वाले दक्षिण अफ्रीका के काडेन काकोरा को 21-5, 21-6 से शिकस्त दी।
2) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt]छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा
बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेल में बैडमिंटन मिश्रित वर्ग के तीसरे मैच में युवा आकर्षि कश्यप ने दुनिया की 147वीं रैंकिंग वाली दक्षिण अफ्रीका की जोहानिता शोल्ज को 21-11, 21-16 से हराया। इस तरह दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराकर भारत की बैडमिंटन टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेल में बैडमिंटन मिश्रित वर्ग के सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला अब सिंगापुर से होगा।
3) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt;" >1) यह भी पढ़ें : भूपेश बघेल ने 20 रुपए जमा कराए मुख्यमंत्री सहायता कोष में

वहीं, क्वार्टर फाइनल में पहले ही जगह पक्की कर चुकी भारतीय बैडमिंटन टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों की मिश्रित टीम प्रतियोगिता के अंतिम ग्रुप ए मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा।

Published on:
01 Aug 2022 02:34 am
Also Read
View All