6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भूपेश बघेल ने 20 रुपए जमा कराए मुख्यमंत्री सहायता कोष में

पांच लीटर गोमूत्र बेचने पर मिली थी राशि छत्तीसगढ़ में पहले ही दिन 2306 लीटर गोमूत्र की खरीदी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 30 Jul 2022, 1:56 AM IST

भूपेश बघेल ने 20 रुपए जमा कराए मुख्यमंत्री सहायता कोष में

भूपेश बघेल ने 20 रुपए जमा कराए मुख्यमंत्री सहायता कोष में

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरेली तिहार से छत्तीसगढ़ में गोमूत्र खरीदी योजना की शुरुआत की। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास में संचालित गौशाला की गायों से एकत्र 5 लीटर गोमूत्र की बिक्री चंदखुरी के निधि स्व-सहायता समूह में की। इसके एवज में स्व-सहायता समूह ने निर्धारित दर के अनुसार 20 रुपए उन्हें दिए। सीएम भूपेश बघेल ने इस राशि को मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करा दी। योजना शुरू होने के पहले ही दिन 2306 लीटर गोमूत्र की खरीदी कर ली गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ गोबर के बाद अब गोमूत्र की खरीदी करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

श्रीराम मंदिर में भागवत कथा में धूमधाम से कृष्ण रुक्मिणी विवाह
गोबर की तरह ही गोमूत्र की खरीदी भी गोठानों में की जाएगी। इसके लिए 4 रुपए प्रति लीटर की दर निर्धारित की गई है। बता दें कि जैविक खेती को ओर बढ़ते छत्तीसगढ़ में बीते दो वर्षों में बड़ी संख्या में कृषक वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग खाद के रूप में कर रहे हैं। अब गोमूत्र से बायोपेस्टीसाइड का निर्माण करने की तैयारी है। गोमूत्र के साथ नीम व अन्य जैविक रसायनों का इस्तेमाल कर कीट नियंत्रक, जीवामृत और ग्रोथ प्रमोटर जैसे उत्पाद बनाए जाएंगे। यह उत्पाद फसलों को कीटों से बचाने के साथ रासायनिक पेस्टीसाइड से होने वाले नुकसान से भी बचाएंगे, जिससे मानव शरीर पर पडऩे वाले दुष्प्रभावों से भी बचा जा सकेगा। वहीं इनकी कीमत भी रासायनिक पेस्टीसाइड से कम होगी।
2) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt;" >1) यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को छत्तीसगढ़ की राज्यपाल ने बताया- मेसा कानून बिल संसद में है लंबित