6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीराम मंदिर में भागवत कथा में धूमधाम से कृष्ण रुक्मिणी विवाह

रायपुर बूढ़ापारा में भागवत कथा का आयोजन बड़ी संख्या में शामिल हो रहे श्रद्धालु
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 29 Jul 2022, 1:42 AM IST

श्रीराम मंदिर में भागवत कथा में धूमधाम से कृष्ण रुक्मिणी विवाह

श्रीराम मंदिर में भागवत कथा में धूमधाम से कृष्ण रुक्मिणी विवाह

रायपुर. श्रीराम मंदिर बूढ़ापारा में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया है। भागवत कथा का रसपान करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पंडित शशांक देशपांडे द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का भावपूर्ण रसपान कराया जा रहा है।

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ को दिखाई हरी झंडी, देखें वीडियो
श्री राम मंदिर में चल रही भागवत कथा के पांचवें दिन श्रावण मास अमावस्या (हरेली तिहार) के पावन अवसर पर पंडित शशांक देशपांडे ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का रसपान कराया। उन्होंने बताया कि कैसे भगवान श्रीकृष्ण ने आमोद प्रमोद के साथ कई राक्षसों का संहार किया और लोगों का कल्याण।
2) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt]सावन सोमवार, उज्जैन के महाकाल की तरह यहां भी की जाती है भस्म आरती
भगवान श्रीकृष्ण के गोकुल से मथुरा गमन और फिर द्वारका पहुंचने तक की सम्पूर्ण कथा सुनाकर भक्तों का मन मोह लिया। आज की भागवत कथा के अंतिम चरण में श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह का दृष्टांत प्रस्तुत किया गया। जिसमें आरना और आहना पांडरकर ने श्रीकृष्ण रुक्मिणी के रूप में विवाह का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया।
3) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt]छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल शामिल हुए 'जीने की कला' में
बूढ़ापारा स्थित श्रीराम मंदिर में सावन मास के पावन अवसर पर सुखदा आशीष लाखे और अंजली प्रदीप शीतूत के सौजन्य से भागवत कथा की जा रही है। इस दौरान श्री कृष्ण जन्म की अद्भुत झांकी भी प्रस्तुत की गई। राम मंदिर के पंडित शर्मा ने वासुदेव बनकर भगवान कृष्ण को मंदिर में लाया गया। सभी भक्तों ने नृत्य-गीत के साथ भगवान का स्वागत किया। कृष्ण जन्मोत्सव के बाद भगवान की आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया।
4) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt;" >1) यह भी पढ़ें : गुरु पूर्णिमा पर छत्तीसगढ़ राजभवन में हुआ विशेष ध्यान सत्र