रायपुर

CG Election 2018: अमित शाह दो दिन छत्तीसगढ़ में रहकर बताएंगे बूथ मैनेजमेंट के गुर

आचार संहिता की घोषणा के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 12 और 13 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे।इस दौरान शाह कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट के गुर बताएंगे।
less than 1 minute read
Oct 08, 2018
Amit Shah in Bhartiya Siksha Sankul Sikar
Amit Shah

रायपुर. आचार संहिता की घोषणा के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 12 और 13 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। दो दिवसीय प्रवास के दौरान शाह अंबिकापुर, बिलासपुर, जगदलपुर और रायपुर संभाग के बूथ कार्यकर्ताओं के साथ सीधी बात करेंगे और बूथ मैनेजमेंट के गुर बताएंगे।

भाजपा के महामंत्री संतोष पाण्डेय ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह 12 अक्टूबर को अंबिकापुर में सरगुजा संभाग के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसी दिन बिलासपुर में भी बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होगा। 13 अक्टूबर को शाह सुबह 11 बजे जगदलपुर के लालमैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। रायपुर में दोपहर 1 बजे के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। सभी सम्मेलनों में बूथ के अध्यक्ष, सचिव, बूथ पालक और 10 से 15 कार्यकर्ताओं की टीम शामिल होंगी।

मालूम हो कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के बाद जब अमित शाह पहली बार रायपुर आए थे, तो उन्होंने कमजोर बूथों की ही समीक्षा की थी। इसके बाद भाजपा ने सबसे मजबूत बूथ हमार बूथ और जहां कमजोर वहां दिखाएं दम जैसा नारा देकर कार्यकर्ताओं को तैयार किया है। हर मोर्चा-प्रकोष्ठों को बूथों में सदस्य बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उनका यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

Updated on:
08 Oct 2018 12:00 pm
Published on:
08 Oct 2018 12:00 pm