
CG Election 2018: NOTA के सहारे न तो सरकार और न ही बन सकता है देश
रायपुर. विधानसभा चुनाव 2013 में नोटा ने कुछ प्रत्याशियों का भाग्य बदल दिया। प्रदेश की 90 से 15 विधानसभा ऐसी थी, जहां हार-जीत के अंतर से अधिक नोटा का प्रतिशत रहा। इसमें आठ सीट भाजपा और सात सीट कांग्रेस के खाते में गई है। चुनावी आंकड़ों को देखते तो ज्यादातर विधानसभा में जनता ने मौजूदा विधायक के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए नोटा का उपयोग किया है।
आने वाले विधानसभा चुनाव में भी नोटा उम्मीदवारों का गणित गड़बड़ा सकता है। माओवाद प्रभावित क्षेत्र चित्रकोट और दंतेवाड़ा में नोटा का ज्यादा उपयोग हुआ है। चित्रकोट में 10848 और दंतेवाड़ा में 9677 ने प्रत्याशियों की जगह नोटा को ज्यादा पसंद किया है। इसके अलावा जैजैपुर, खल्लारी, केशकाल, बसना, महासमुंद, रायपुर उत्तर, सिहावा, डोंरगगढ़, अंतागढ़ और कोंटा विधानसभा क्षेत्र में भी नोटा की वजह से प्रत्याशियों की हार-जीत का रास्ता खुला है।
कांग्रेस के मोहम्मद अकबर और भाजपा के अशोक साहू के बीच मुकाबला हुआ था। मोहम्मद अकबर 2558 मतों से चुनाव हार गए थे। पिछले दिनों जब भारत निर्वाचन आयुक्त छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए थे, तो मोहम्मद अकबर ने इस बात की शिकायत की थी कि मशीन को थोड़ा खड़ा करके रखा गया था। इस वजह से वहां नोटा के बटन ज्यादा दबे थे।
निर्वाचन आयोग तक शिकायत हुई थी। 2013 में कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में वहां के 9 हजार 229 मतदाताओं ने नोटा का उपयोग किया था।
कांग्रेस, प्रदेश प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नोटा को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त जागरूकता अभियान नहीं चलाया गया था। इवीएम रखने में भी गड़बड़ी हुई थी। इस वजह से नोटा में अधिक वोट पड़े। कांग्रेस ने इसकी शिकायत भारत निर्वाचन आयोग में भी की थी।
भाजपा, प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि नोटा के वोट इस बात का संकेत करते हैं कि कुछ लोगों को प्रत्याशी पसंद नहीं आए हैं। राजनीतिक दलों को इसके बारे में विचार करना चाहिए। निश्चित रूप से चुनाव में नोटा की संख्या कम होनी चाहिए।
क्षेत्र उम्मीदवार पार्टी हार का अंतर नोटा
बैकुण्ठपुर भैयालाल राजवाड़े भाजपा 1069 3265
पत्थलगांव शिवशंकर पैकरा भाजपा 3909 5533
मुंगेली पुन्नूलाल मोहले भाजपा 2745 5025
तखतपुर राजू सिंह क्षत्री भाजपा 608 1557
धरसींवा देवजी भाई पटेल भाजपा 2390 3740
रायपुर ग्रा. सत्यनारायण शर्मा कांग्रेस 1861 3521
राजिम संतोष उपाध्याय भाजपा 2441 5673
दुर्ग ग्रामीण रमशीला साहू भाजपा 2979 3544
कवर्धा अशोक साहू भाजपा 2558 9229
खैरागढ़ गिरवर जंघेल कांग्रेस 2190 4643
डोंगरगांव दलेश्वर साहू कांग्रेस 1698 4062
मोहला तेजकुंवरगोवर्धन नेताम कांग्रेस 956 5742
कांकेर शंकर धु्रवा कांग्रेस 4625 5208
कोण्डागांव मोहन मरकाम कांग्रेस 5135 6773
दंतेवाड़ा देवती कर्मा कांगे्रस 5987 9677
Updated on:
04 Oct 2018 08:28 pm
Published on:
04 Oct 2018 06:33 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
