रायपुर

अंकित आनंद को स्टेट कैपिटल रीजन प्राधिकरण के सीईओ,मुख्यमंत्री साय होंगे अध्यक्ष

रायपुर। पहली बैठक इसी माह, हर क्षेत्र के लिए एजेंडा तैयार कर काम शुरू होगा। स्टेट कैपिटल प्राधिकरण का सीईओ बनाए जाने पर पत्रिका ने अंकित आनंद से विशेष बातचीत की।

2 min read
Feb 11, 2026

रायपुर। राज्य शासन ने स्टेट कैपिटल रीजन (एससीआर) प्राधिकरण के सीईओ बनाए गए है। हालांकि कि उन्हें प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उनके पास वर्तमान में सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग, अतिरिक्त प्रभार सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, तथा सचिव, वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग के पद पर पदस्थ हैं। इसके अतिरिक्त वे अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के दायित्वों का भी निर्वहन कर रहे हैं। स्टेट कैपिटल रीजन प्राधिकरण का अध्यक्ष मुख्यमंत्री साय होंगे। सीईओ की नियुक्ति के बाद अब स्टेट कैपिटल रीजन का काम तेज गति से शुरू होगा।

बताया जा रहा है कि एससीआर बोर्ड राजधानी और उसके आसपास के क्षेत्रों के शहरी विस्तार, अधोसंरचना विकास, पर्यावरण संरक्षण और यातायात व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों पर निर्णय लेगा। उन्होंने बताया कि पहली बैठक इसी माह, हर क्षेत्र के लिए एजेंडा तैयार कर काम शुरू होगा। स्टेट कैपिटल प्राधिकरण का सीईओ बनाए जाने पर पत्रिका ने अंकित आनंद से विशेष बातचीत की।

प्रश्न : सीईओ बनने के बाद आपकी पहली प्राथमिकता ?

जवाब : मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शीघ्र बैठक होगी। इसमें स्टेट कैपिटल रीजन को लेकर विस्तार से चर्चा होगी। पहली बैठक में ही एजेंडा रखा जाएगा। इस पर निर्णय लेने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सबसे पहले एरिया चिन्हित करेंगे। इसके बाद पर्यावरण, इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, सड़कें और अन्य सेक्टर के लिए प्लानिंग करेंगे।

प्रश्न: पहली बैठक इसी माह होगी या फिर मार्च में ?

जवाब : पूरी कोशिश इसी माह करने की रहेगी। वैसे विधानसभा सत्र भी शुरू हो जाएगा। फिर भी पहली बैठक जल्द होगी।

प्रश्न : एससीआर की शुरुआत नवा रायपुर से या फिर और कहीं से ?

जवाब : देखिए, हमारे पास कितने संसाधन हैं। इसे ध्यान में रखते हुए इसकी शुरुआत की जाएगी। यदि हम शरुआत ही में बड़ा एरिया लेंगे और पता चला कि इतना तो संसाधन ही नहीं है और यदि छोटा एरिया लिया तो इश्यू न बने कि शुरुआत में ही छोटा एरिया क्यों लिया। इसलिए इन सब पर चर्चा पहली बैठक में ही होगी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में निर्णय होगा।

प्रश्न : सेटअप की मंजूरी हो चुकी है भर्ती कब तक पूरी होगी ?

जवाब : शुरुआत में प्रमुख पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके बाद धीरे-धीरे पूरे सेटअप पर भर्ती की जाएगी। प्रमुख पदों पर नियुक्ति के लिए अन्य विभागों के विशेषज्ञ अफसरों को प्रतिनियुक्ति पर भी ले सकते हैं।

एनसीआर तर्ज पर विकसित होगा एससीआर

राज्य शासन द्वारा नवा रायपुर, रायपुर, दुर्ग-भिलाई तक दिल्ली की एनसीआर तर्ज पर स्टेट कैपिटल रीजन यानी एससीआर को डेवलप किया जाएगा। यह बोर्ड स्वतंत्र एजेंसी की तरह काम करेगा। बोर्ड के अध्यक्ष मुख्यमंत्री होंगे, जबकि सरकार के चार मंत्री सदस्य के रूप में शामिल किए जा सकते हैं। इसके अलावा शहरी प्रशासन, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), पर्यावरण विभाग से जुड़े मंत्री, राज्य सरकार के वरिष्ठ सचिव और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी बोर्ड में जगह दी जाएगी। बोर्ड का मुख्य उद्देश्य राजधानी क्षेत्र के समग्र और संतुलित विकास को गति देना होगा।

Published on:
11 Feb 2026 12:05 am
Also Read
View All

अगली खबर