रायपुर

अंतागढ़ उपचुनाव टेप कांड में मंतूराम पवार ने खोले ये 10 बड़े राज, क्लीक कर देखें वीडियो

अंतागढ़ उपचुनाव टेप कांड (Antagarh Bypoll Tape Case) में आरोपी मंतूराम पवार (Manturam Pawar) ने गुरुवार को प्रेस क्लब में खरीद-फरोख्त को लेकर बड़ा खुलासा किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Sep 2019, 3:34 PM IST
अंतागढ़ उपचुनाव टेप कांड में मंतूराम पवार ने खोले ये 10 बड़े राज, टैब कर देखें वीडियो
अंतागढ़ उपचुनाव टेप कांड में मंतूराम पवार ने खोले ये 10 बड़े राज, टैब कर देखें वीडियो

रायपुर। (Antagarh Bypoll Tape Case) गुरुवार को अंतागढ़ उपचुनाव कांड मामले में खुलासा करते हुए मंतूराम पवार ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमे उपचुनाव के 6 और दावेदार शामिल थे। पवार ने प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर आरोप लगाया है। कॉन्फ्रेंस के दौरान मंतूराम ने पुरे अंतागढ़ उपचुनाव में हुए धांधली का भंडाफोड़ करते हुए ये दस मुख्य बातें कहीं ।

1. मुझे पैसा नहीं मान - सम्मान चाहिए।
2. मेरी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है।
3. मुझे नाम वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया।
4. मुझे चुनाव न लड़ने के लिए लालच और धमकी दिया गया।
5. मै आज तक दबाव में हू।
6. रमन सिंह ने दादागिरी कर मुझे पार्टी से निकाल दिया।
7. अजित जोगी करते थे खरीद फरोख्त की बात।
8. भोजराम और महादेव को 50 - 50 हजार तो शंकर लाल नेताम को 40 हजार मिला।
9. मेरे नाम से पैसे लिए गए।
10. ये सिद्धांतों और आदर्शों की लड़ाई है।

साथ ही मंतूराम ने कहा, सभी प्रत्याशियों को भाजपा सरकार ने दबाव डालकर नाम वापस करवाया है। किसी को पैसा का लालच दिया तो किसी को जान से मरवाने की धमकी दिया। हम सभी यह सब बातें जनता के सामने मीडिया के माध्यम से रखने आए हैं।

बता दें कि अंतागढ़ कांड में आरोपी मंतूराम पवार ने 7 सितंबर को कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान देकर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी थी। मंतूराम के बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया।

Click & Read More Chhattisgarh News.

Updated on:
19 Sep 2019, 3:34 PM IST
Published on: