रायपुर

Army Agniveer Admit Card: अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी, जल्द करे डाउनलोड..

Army Agniveer Admit Card: रायपुर में भारतीय सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा 4 से 12 दिसंबर तक होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
less than 1 minute read
Nov 03, 2024
CG NEWS

Army Agniveer Admit Card: छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा 4 से 12 दिसंबर तक होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इसका आयोजन रायगढ़ स्थित स्टेडियम में किया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरुष उमीदवारों का अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट/स्टोर कीपर और अग्निवीर ट्रेडसमेन (दसवीं व आठवीं) पदों के लिए चयन किया जाएगा।

Army Agniveer Admit Card: दिए गए वेब्सीटेस से करे डाउनलोड

Army Agniveer Admit Card: बता दें कि 22 अप्रैल से 3 मई 2024 तक ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन किया गया था। ऑनलाइन परीक्षा में उत्तीर्ण उमीदवार शारीरिक दक्षता सहित और अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में शामिल होने वाले योग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र JIA Website (www. joinindianarmy.nic.in) और उनकी ई-मेल पर भेज दिया गया है।

भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों को अधिसूचना के अनुसार एडमिट कार्ड, सभी दस्तावेज और आधार कार्ड से लिंक मोबाइल लेकर आना अनिवार्य है। इसके संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए शहीद वीर नारायण सिंह अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम स्थित सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से संपर्क किया जा सकता है।

Updated on:
03 Nov 2024 12:15 pm
Published on:
03 Nov 2024 12:14 pm