
IAS Officers: 1991 से 1994 बैच के 7 IAS अफसरों की संपत्ति का खुलासा, सामने आया करोड़ों का लेखा-जोखाभारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अफसर हर साल केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को अपनी संपत्ति का लेखा-जोखा देते हैं। इसमें जमीन और मकान से जुड़ी जानकारी दी जाती है। विभागीय वेबसाइट पर कोई भी व्यक्ति इसकी जानकारी देख सकता है।
पत्रिका ने 1991 से 1994 बैच के सात अफसरों की संपत्ति की जानकारी देखी। इसमें पिछले साल की तुलना में कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आया। यह बात जरूर है कि मुख्य सचिव विकासशील को 2025 में दो संपत्ति मिली है। यह पारिवारिक हिस्सेदारी के तहत मिली है। इसमें उनके भाई का हिस्सा है। अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा ने रायपुर में एक नई संपत्ति खरीदी है। इसके अलावा छह आईएएस अफसरों ने कोई भी नई संपत्ति नहीं खरीदी है।
रायपुर के धरमपुर में 441 वर्ग मीटर का आवासी प्लाट है। इसकी वर्तमान कीमत 6 लाख 38 हजार 512 रुपए है।