9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur News: रायपुर में आज नहीं होगी पानी की सप्लाई, ये इलाके होंगे प्रभावित, देखें लंबी लिस्ट

Water Supply Close: रायपुर में आज पानी की सप्लाई रोक दी गई है। कई इलाकों में दर्जभर से ज्यादा जगहों पर पानी की सप्लाई रोक दी गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Raipur News

रायपुर में पानी की सप्लाई बंद

Raipur News: छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित द्वारा रावणभाटा उपकेंद्र में 33 केवी फीडरों के आवश्यक संधारण कार्य किए जाने के कारण राजधानी रायपुर में 11 जून 2026 को जल आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित रहेगी। इस दौरान शहर के कई प्रमुख इलाकों में शाम के समय पानी की सप्लाई नहीं होगी। विभाग के अनुसार यह अस्थायी व्यवधान तकनीकी कार्यों के चलते रहेगा, जिसे अगले दिन सामान्य कर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक रावणभाटा उपकेंद्र में 33 केवी लाइन से जुड़े 10 पोल स्ट्रक्चर के बीच भूमिगत केबल बिछाने और उसे विद्युत लाइन से जोड़ने का कार्य किया जाना है।

इसी कार्य के चलते 33 केवी लाइन को अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा। इसके साथ ही इंटेकवेल और फिल्टर प्लांट का संचालन भी प्रभावित रहेगा। इस कारण 80 एमएलडी, न्यू 80 एमएलडी और 150 एमएलडी क्षमता वाले जल शोधन संयंत्रों का काम भी बाधित होगा।ये इलाके होंगे प्रभावित इन संयंत्रों के बंद रहने से शहर के कुल 42 जलागारों में जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है। इनमें शाम की सप्लाई पूरी तरह से बंद रहेगी। हालांकि सुबह के समय एक बार जलप्रदाय किया जाएगा, जिसके बाद शाम को पानी की आपूर्ति नहीं होगी। प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्रों में डंगनिया, ईदगाह भाठा, गंज, गुढ़ियारी, न्यू राजेंद्र नगर, श्याम नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डी.डी. नगर, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी क्षेत्र, मोवा, सड्डू, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, मोतीबाग, बोरियाखुर्द, जोरा, रायपुरा, कुकरबेड़ा, नया वाइरन बाजार, देवेन्द्र नगर और संजय नगर जैसे इलाके शामिल हैं। इन सभी क्षेत्रों में ओवरहेड टैंकों के माध्यम से जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य विद्युत लाइन को सुरक्षित और अधिक सक्षम बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।