रायपुर

अटल बिहारी वाजपेयी को था छत्तीसगढ़ से गहरा लगाव, यहां से जुड़ी उनकी खास यादें

अटल बिहारी वाजपेयी के शासन में ही 1 नवंबर वर्ष 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हुआ
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Aug 2018, 12:36 PM IST
Atal Bihari Vajpayee
अटल बिहारी वाजपेयी को था छत्तीसगढ़ से गहरा लगाव, यहां से जुड़ी उनकी खास यादें

रायपुर. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पिछले दो महीने से दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। पिछले कुछ समय से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और उनकी हालत में कोई सुधार नही हुआ है। उन्हे इस वक्त वेंटिलेटर पर रखा गया है। पक्ष और विपक्ष के सभी नेता उन्हें देखने एम्स पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में भी उनके स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

अटल बिहारी वाजपेयी के शासन में ही 1 नवंबर वर्ष 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हुआ और छत्तीसगढ़ देश का 26वां राज्य बना। इसलिए आज भी देश के सारे प्रधानमंत्रियों अटल बिहारी वाजपेयी को छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा याद किया जाता है। छत्तीसगढ़ के साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा उतराखंड और झारखंड राज्य का भी निर्माण किया है।

अटल बिहारी वाजपेयी को छत्तीसगढ़ से उनका काफी गहरा लगाव था। राज्य गठन के वे हमेशा छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी से बराबर राज्य का हाल-चाल लेते रहे। छत्तीसगढ़ की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों की जानकारी लेते रहे। वर्ष 2003 में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री रमन सिंह से भी राज्य के विकास पर चर्चा करते रहे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह उन्हे अपना गुरू मानते हैं।

अटल बिहारी वाजपेयी ने सन् 2004 में छत्तीसगढ़ में तीन विश्वविद्यालयों की नींव रखी गई। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर, तकनीकी विवि दुर्ग और पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विवि बिलासपुर की स्थापना अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा की गई है।

Published on: