रायपुर

प्रधानमंत्री की आयुष्मान भारत योजना के तहत, आज रायपुर में होगा 40 वेलनेस सेंटर का शुभारंभ

प्रधानमंत्री की महत्वकांशी योजना आयुष्मान भारत योजना के तहत रायपुर जिले में 40 वेलनेस सेंटर का शुभारंभ 27 अप्रैल से होगा।
2 min read
• •
Updated: 27 Apr 2018, 11:01 AM IST
Feature image

रायपुर . प्रधानमंत्री की महत्वकांशी योजना आयुष्मान भारत योजना के तहत रायपुर जिले में 40 वेलनेस सेंटर का शुभारंभ 27 अप्रैल से होगा। ये वेलनेस सेंटर जिले के चारों विकासखण्डों में शुरू किए जाएंगे। हर विकासखंड में 10 सेटंर प्रारंभ किए जा रहे हैं। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रमेश बैस के मुख्य आतिथ्य और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अजय चंद्राकर की अध्यक्षता में यह शुभारंभ कार्यक्रम 27 अप्रैेल को सुबह 10 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मंदिर हसौद में आयोजित होगा।

इस अवसर पर आरंग के विधायक नवीन मारकण्डेय, जिला पंचायत रायपुर अध्यक्ष शारदा देवी वर्मा, जनपद पंचायत आरंग की अध्यक्ष पुष्पा पिन्टू कुर्रे तथा मंदिर हसौद कीे सरपंच धनमत गायकवाड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

आयुष्मान भारत योजना के तहत 8 से 10 गांव के बीच एक उप स्वास्थ्य केन्द्र को वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन वेलनेस सेंटरों में मातृत्व स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, किशोर स्वास्थ्य, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, कैंसर, अंधत्व, श्रवण बाधित रोग, रोग प्रबंधन एवं उपचार, ओरल हेल्थ, मेंटल हेल्थ, योग एवं एक्सरसाइज, काउंसिलिंग आदि की चिकित्सा मुहैया हो सकेंगी।

ये वेलनेस सेंटर अभनपुर विकासखण्ड के उप स्वास्थ्य केन्द्र निमोरा, पचेड़ा, सरखी, परसुलीडीह, रवेली, सलोनी, हसदा, तामासिवनी, पोड़ तथा टीला में प्रारंभ किए जाएंगे। इसी तरह तिल्दा के उप स्वास्थ्य केन्द्र बंगोली, मुरा, खौना, असौंदा, अड़सेना, गनियारी, खैरखूट, तरपोंगी, सांकरा व किरना, धरसींवा विकासखण्ड के बरौदा, छपोरा, पथरी, सारागांव, तुलसी , नकटी, उरकुरा, दतरेंगा, सिलतरा और धनेली तथा आरंग विकासखण्ड के नारा, पचेड़ा, बाहनाकाड़ी न्यू संकरी, समोदा, चोरभ_ी न्यू, पलौद, बनरसी, निसदा और पारागांव उप स्वास्थ्य केन्द्रों को वेलनेस सेंटर के रूप में प्रारंभ किया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All