2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़: पीएम मोदी कल देश को समर्पित करेंगे “आयुष्मान भारत” योजना

नरेंद्र मोदी अंबेडकर जयंती के दिन भाजपा की योजना "आयुष्मान भारत" का शुभारंभ करेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 13 Apr 2018, 6:40 PM IST

pm modi

अंजली सिंह@रायपुर.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरे की शुरुआत छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से होगी।जहां नरेंद्र मोदी अंबेडकर जयंती के दिन भाजपा की योजना "आयुष्मान भारत" का शुभारंभ करेंगे। इस दौरे के दौरान नरेंद्र मोदी दल्ली-राजहरा और रावघाट रेल परियोजना का भी उद्घाटन भी करेंगे।

यह भाजपा सरकार की एक महत्वकांछी स्वास्थ योजना है।जिसके तहत 10 करोड़ गरीब परिवारों को पांच लाख रुपए तक का स्वास्थ बीमा किया जाएगा। जिसके तहत कल बीजापुर जिले के जांगड़ा क्षेत्र में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा। इन सेंटरों में आदिवासी क्षेत्रों के लोगों को बुनियादी स्वास्थ सेवाएं मिलेंगी। यहां नॉन कम्युनिकेबल बिमारियों की जांच की जाएगी।सरकार ने 2022 तक 1.5 लाख हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोलने की घोषणा की है। जिसकी शुरुआत इसी साल 15000 सेंटरों को खोल कर की जाएगी।

बीजापुर एक आदिवासी क्षेत्र है। यह इलाका अक्सर नक्सली गतिविधियों से पीड़ित रहा है। जिला नीति आयोग द्वारा बनाए गए 101 पिछड़े जिलों यानि आस्पिरेशनल डिस्ट्रिक में शामिल था।प्रधानमंत्री ने आस्पिरेशनल डिस्ट्रिक से सम्बंधित एक कार्यक्रम में कहा था कि इन 101 जिलों में से जो जिला बेहतर प्रदर्शन करेगा, वहां वे अम्बेडकर जयंती के दिन दौरा करेंगे।इसलिए प्रधानमंत्री ने इस जिले को चुना है।

इस स्वास्थ योजना के बाद बीजापुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ समस्याओं की हालत में सुधार आएगा। नक्सली हमलों से प्रभावित इस इलाके में स्वास्थ सम्बंधित समस्याएं हमेशा से रही है।

छत्तीसगढ़ का बस्तर ऐसा इलाका जो नक्सलियों के गढ़ क्र रूप में जाना जाता है। यहां नक्सली आए दिन वारदातों को अंजाम देते रहते है। आम जनता बस्तर में जाने से भी डरती है।ऐसे में प्रधानमंत्री का यह दौरा बस्तर में पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़