2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM मोदी ने देश के नागरिकों को दी बड़ी सौगात, अब 5 लाख तक मुफ्त में होगा इलाज

मोदी ने कहा कि यह सरकार की एक बड़ी महत्वकांक्षी योजना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 14 Apr 2018, 4:29 PM IST

PM Modi in chhattisgarh

रायपुर . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के जांगला में आयुष्मान योजना का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री मोदी ने योजना का शुभारंभ करने के बाद यहां के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से चर्चा की। मोदी ने कहा कि यह सरकार की एक बड़ी महत्वकांक्षी योजना है। इसके अंतर्गत अब देश के गरीब लोगों का 5 लाख तक मुफ्त में इलाज होगा। इसके लिए देशभर में 1 लाख 50 हजार आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत हेल्थ केयर एंड वेलनेस सेंटर खोले जाएंगे।

मिलेगी ये नई सुविधा
उल्लेखनीय है कि अब आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पिछड़े क्षेत्र के लोगों को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। बड़ी बीमारियों की जांच रपट सीधे फैक्स से बड़े अस्पताल में भेजी जाएगी। विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से भी इलाज का प्रावधान है। देश में आयुष्मान भारत के कुल डेढ़ लाख केंद्र खोले जा रहे हैं।

नक्सलियों के गढ़ से देशवासियों को दी सौगात
प्रधानमंत्री इसके पहले नई दिल्ली से भारतीय वायुसेना के विमान से छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पुष्प भेंटकर उनका स्वागत किया। कुछ देर विमानतल पर रुकने के बाद वह मुख्यमंत्री के साथ हेलीकॉप्टर में सवार होकर बस्तर संभाग के ग्राम जांगला (जिला-बीजापुर) पहुंचे।

मोदी ने यहां आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवन केंद्र (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) सहित अनेक परियोजनाओं का शुभारंभ किया और लोकार्पण किया।

लकमुराम को मोबाइल दुकान दिया
प्रधानमंत्री ने मुद्रा योजना के तहत लाखों युवा अपनी उद्यमिता के सपने को साकार कर रहे हैं। इस योजनांतर्गत मोदी ने जांगला के लकमुराम को मोबाइल दुकान व प्रेमलता को फैंसी स्टोर शुरू करने के लिए राशि प्रदान कर आशीर्वाद दिया।

ये रहे मौजूद
जगदलपुर विमानतल पर राज्य शासन के उच्च शिक्षा और राजस्व मंत्री तथा बस्तर जिले के प्रभारी प्रेमप्रकाश पांडेय, राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव अजय सिंह, पुलिस महानिदेशक ए.एन. उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़