2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाल आंतक के गढ़ में PM मोदी ने कहा, नई उम्मीदों के साथ बदल रहा बस्तर

नई उम्मीद, नई आकांक्षाओं और नई अभिलाशाओं के साथ बस्तर बदल रहा है..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीजापुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 14 Apr 2018, 3:54 PM IST

PM Modi in chhattisgarh

जगदलपुर . बस्तर बदल रहा है। न्यू बस्तर में लाखों लोगों की जिंदगी भी बदल रही है। नई उम्मीद, नई आकांक्षाओं और नई अभिलाशाओं के साथ छत्तीसगढ़ के विकास का सूरज दक्षिण बस्तर से उगेगा। यह सब बातें पीएम मोदी ने जांगला में आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ करने के बाद किया। उन्होंने कहा कि जांगला में विकास केन्द्र देश के लिए मॉडल बनेगा। प्रधानमंत्री ने 58 मिनट का लंबा भाषण दिया।

प्रधानमंत्री मोदी का पूरा भाषण पढ़ें
- बस्तर के देवी देवताओं को किया प्रणाम।
- हल्बी बोली में प्रदेश के लोगों का किया अभिवादन।
- लईका, नोनी, बाबू, माताओं जम्मो सियान दाई ददा ला जय जोहर।
- गैंद सिंह और महानायक गुंडादूर की कुर्बानी को किया याद।
- शहीदों को किया नमन।
- बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को किया याद।
- बाब साहेब दलितों को अधिकार दिलाना चाहते थे।
- ३ महिनों में जिलों को सुरधारने का काम किया जा रहा है।
- नए तरीकों से काम करना होगा।
- पिछले हुए जिलों के विकास के लिए हमारी सरकार काम कर रही है।
- अधिकारियों को उनके कार्यों की बधाई दी।
- नए लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए नए तरीकों की जरूरत।
- बीजापुर से लेबल हटाने आया हूं।
- ११५ जिलों को प्राथमिकता के साथ उनका विकास किया जाएगा।
- आयुष्मान योजना से सिर्फ बीमारी को खत्म करन ही नहीं, बल्कि बीमारियों को होने से पहले से रोकना भी हमारा संकल्प है।
- २०२२ तक काम पूरा करने का हमार लक्ष्य है।
- नए इंडिया का निर्माण होगा।
- इसके आलावा ५० करोड़ लोगों को आर्थिक सुरक्षा देने का काम किया जा रहा है।
- अटल जी के दिखाए रास्ते पर विकास किया जा रहा है।
- मुझे एक बेटी मिली जो १० क्लास में पढ़ती है।
- वो ५० मीटर तक ड्रोन उड़ा रही थी।
- यह सब देखकर मुझे बहुत खुशी हुई।
- ये प्रमाण है कि अब बस्तर बदल रहा है। न्यू बस्तर का विकास हो रहा है।
- स्वास्थ्य सेवा में भी क्रांतिकारी परिवर्तन हो रहा है।
- छत्तीसगढ़ में 2 के बाद अब 10 मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं।
- सीएम रमन की तारीफ की।
- छत्तीसगढ़ के जनकल्याणकारी योजनओं को लेकर जनता के बीच पहुंच कर अच्छा करने की तारीफ की।
- सौभाग्य योजना के तहत सभी घरों में बिजली पहुंच रही है।
- सोलर पंप का भी वितरण किया जा रहा है।
- जगदलपुर में नया एयरपोर्ट तैयार हो रहा है।
- अब रोड़ के साथ बस, ट्रेन और हवाई कनेक्टीविटीज बढ़ रही है।
- नए बस्तर से नई उम्मीद, नई आकांक्षाओं, नई अभिलाशाओं का बस्तर विकास की ओर बढ़ रहा है।
- जांगला विकास केन्द्र पूरे देश के लिए एक मॉडल बनकर उभरेगा।
- एक ही जगह में स्वास्थ्य, स्कूल, राशन, पटवारी सहित जन सुविधाओं का लाभ लोगों को मिलेगा।
- दल्ली राजहरा से भानूप्रतापपुर तक दौड रही नई ट्रेन में चालक से लेकर अंटेंडर तक महिलाएं संभाल रही जिम्मेदारी।
- 23 साल पहले यह प्रस्तावित था। जो आज पूरा हो सका।
- उड़ान योजना से भी जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है।
- वन धन योजना का भी शुभारंभ किया।

चंदू निर्मलकर की रिपोर्ट