
कबीरधाम प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा पिछले दिनों कलक्टर व शिक्षा विभाग में ज्ञापन सौंपकर आरटीई के बकाया राशि की मांग की गई। एसोसिएशन का कहना है कि पूर्ण राशि प्राप्त नहीं होने के कारण पालकों को गणवेश की राशि भुगतान करने में समस्या आ रही है। उन्होंने शीघ्र भुगतान नहीं होने पर आगामी शिक्षासत्र में प्रवेश के लिए विचार करने की बात कही।
कबीरधाम के डीईओ,सीएस धुरव ने बताया वर्ष 2017-18 में निजी स्कूल के लिए ३३ प्रतिशत कम राशि आबंटन प्राप्त हुआ। निजी स्कूल संचालक लगातार राशि की मांग कर रहे हैं। राशि के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। राशि जल्द आने की उम्मीद है।
बीते वित्तीय वर्ष 2017-18 में निजी स्कूलों को कुल दो करोड़ 80 लाख 36 हजार का भुगतान शिक्षा विभाग को करना है। लेकिन शासन की ओर से एक करोड़ 87 लाख 92 हजार रुपए ही आबंटन प्राप्त हुआ।
Published on:
14 Apr 2018, 3:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.