रायपुर

BA फाइनल की छात्रा से हो गई ये गलती, घर वाले ने कहा- अब तू नहीं रह सकती हमारे साथ..

BA फाइनल की छात्रा से हो गई ये गलती, घर वाले ने कहा- अब तू नहीं रह सकती हमारे साथ..
2 min read
Aug 30, 2018
CG News
BA फाइनल की छात्रा से हो गई ये गलती, घर वाले ने कहा- अब तू नहीं रह सकती हमारे साथ..

रायपुर/जशपुरनगर. समाज में आज भी लोग रुढ़ीवादी परम्परा बड़ी मजबूती से मान रहे हैं, ऐसे ही एक मामला सामने आया है। कॉलेज में सहेलियों को देखकर नाक छिदवाने के कारण छात्रा को उसके घर वाले और समाज ने अपनाने से इनकार कर दिया है।

जशपुर के छात्रावास में रहकर बीए फाइनल की छात्रा पढ़ाई करने वाली कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र के कुड़ेलीबांध की रहने वाली है। गांव से वर्ष 2015 में जशपुर आ गई थी और जशपुर में ही आकर वह पढ़ाई कर रही है। उसके पिता और भाई का कहना है कि वह समाज के नियमों के विपरित जाकर काम की है, जिसके कारण अब उसके परिवार वालो को उसके समाज से बहिष्कृत कर दिया जाएगा।

छात्रा एैसे समाज से आती है जिस समाज में नाक छिदवाना वर्जित है और इस समाज के जानकारो का कहना है कि उनके समाज में महिलाओं के द्वारा नाक में छेद करवाने की पंरपरा नहीं है यदि कोई महिला गलती से अपने नाक में छेद करवा लेती है तो उसे फिर समाज नहीं अपनाता है।

सहेलियों को देख नाक छिदवाया
छात्रा ने बताया कि वह जशपुर में आकर एक छात्रावास में रहकर अध्ययन कर रही थी। छात्रावास में रहने के दौरान उसने अपनी सहेलियो को ना में छेद करवा कर उसमें नथिया या खंूटी पहनतीं हैं। उसने अपनी सहेलियों को नाक में नथिया या खूंटी पहने देखकर उसे भी अपने नाक में छेद करवाने का मन किया, लेकिन उसने इस संबंध में अपने परिवार वालों से नहीं पंहुची और तीन वर्ष पूर्व वह अपने नाक में छेद कर अपनी सहेलियों की तरह नाक में छेद करवा कर नथिया पहनना शुरु कर दिया। छात्रा ने अपने नाक में नथिया पहनने के बाद जब वह पहली बार घर गई तो उसके घर वालो ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद वह फिर से वापस जशपुर आ गई।

गांव में हो चुकी है सामाजिक बैठक
छात्रा ने बताया कि जब वह अपने गांव गई थी उस दौरान उसके गांव में सामाजिक बैठक भी हुई। बैठक में भी समाज वालों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया था। इसके बावजूद जब छात्रा ने परिवार वालों के साथ रहने की इच्छा जताई तो उसके पिता ने कहा कि उसके लिए एक अलग घर बनावा देंगे, जब तक घर नहीं बन जाता तब तक वे उसे अपने साथ नहीं रख सकते हैं। छात्रा ने सोमवार को जशपुर कलक्टर से मिलकर उन्हें आवेदन देकर संरक्षण देने की मांग की है।

Published on:
30 Aug 2018 04:26 pm