28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, अमित पठानिया की छुट्टी, डॉ. स्मृति रंजन लेंका बने नए प्रदेश प्रभारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस में चल रही अंदरूनी विवाद के बाद अब बड़ा बदलाव हुआ है। अमित पठानिया की जगह डॉ. स्मृति रंजन लेंका को नए प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है..
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh News, Chhattisgarh Youth congress in charge

छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव ( Photo - patrika )

Chhattisgarh Youth Congress: छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव हुआ है। अमित पठानिया को हटाकर उनकी जगह डॉ. स्मृति रंजन लेंका को प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें कि अभी यूथ कांग्रेस संगठन चुनाव की तैयारियां चल रही है। इस बीच अचानक बदलाव से पार्टी में खलबली मच गई। संगठन में बदलाव को लेकर कांग्रेस ने अधिकारिक घोषणा कर दी है। प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा ने पोस्ट कर इसकी सूचना दी है।

Chhattisgarh News: खुलकर सामने आए मतभेद

अमित पठानिया के कार्यकाल के दौरान युवा कांग्रेस में कई बार मतभेद खुलकर सामने आए। संगठन चुनाव, पदाधिकारियों की नियुक्ति और कार्यशैली को लेकर कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई थी। इन विवादों का असर प्रदेश संगठन की सक्रियता पर भी दिखाई दिया। ऐसे में राष्ट्रीय नेतृत्व ने अब नई जिम्मेदारी डॉ. स्मृति रंजन लेंका को सौंपकर साफ संकेत दिया है कि संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की तैयारी है।

लगातार आ रही शिकायतें

छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के चुनाव को लेकर लगातार विवाद और अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे में संगठन में बदलाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा कदम माना जा रहा है। बता दें कि चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद से ही परिसीमन को लेकर संगठन के भीतर नाराजगी देखने को मिली थी। बढ़ते विवाद के बीच नामांकन प्रक्रिया को भी स्थगित करना पड़ा था। वहीं अब हाल ही में जारी स्टार परफॉर्मर की सूची को लेकर सोशल मीडिया पर कई कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई थी। संगठन के अंदर चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे थे।

शिकायतों के बाद बदलाव?

यूथ कांग्रेस चुनाव के बीच प्रभारी बदलने को संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक हलकों में इसे चुनावी प्रक्रिया को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों और संगठन के भीतर बढ़ते असंतोष से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पार्टी ने अभी तक अमित पठानिया को हटाने या डॉ. स्मृति रंजन लेंका को जिम्मेदारी सौंपने को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।