28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NEET UG 2026: इस बार कम अंकों में भी मिल सकता है सरकारी मेडिकल कॉलेज, छत्तीसगढ़ के एक्सपर्ट ने बताया संभावित कटऑफ

NEET UG 2026 Expected Cutoff: छत्तीसगढ़ के मेडिकल एडमिशन एक्सपर्ट कुणाल सिंह ने पिछले वर्षों के ट्रेंड के आधार पर सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लिए संभावित कटऑफ जारी किया है। अनुमान है कि इस बार कम अंकों पर भी सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश का मौका मिल सकता है।
2 min read
Google source verification

रायपुर

image

Khyati Parihar

image

ताबीर हुसैन

Jun 28, 2026

Chhattisgarh NEET UG 2026 Cutoff

NEET 2026 Exam Guidelines(Image-Freepik)

NEET UG 2026 Cutoff: रायपुर@ताबीर हुसैन। 21 जून को आयोजित नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जुलाई में जारी होने की उम्मीद है। इस बीच मेडिकल एडमिशन एक्सपर्ट कुणाल सिंह ने पिछले वर्षों के कटऑफ और इस वर्ष के परीक्षा स्तर का विश्लेषण करते हुए छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लिए संभावित कटऑफ का अनुमान जारी किया है। परीक्षा के बाद प्रोविजनल आंसर की जारी हो चुकी है और आपत्तियों के निपटारे के बाद जुलाई में अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा।

एक्सपर्ट ने बताया संभावित कटऑफ

एक्सपर्ट के अनुसार, वर्ष 2024 की तुलना में 2025 में कटऑफ में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी और 2026 में भी कटऑफ लगभग उसी स्तर पर रहने की संभावना है। अनुमान के मुताबिक राज्य कोटे में जनरल और ओबीसी वर्ग के लिए करीब 470 अंक, एससी के लिए 430, एसटी के लिए 390 तथा ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए लगभग 300 अंक तक सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की संभावना बन सकती है।

कुणाल सिंह के अनुसार राजधानी रायपुर स्थित पं. जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज सबसे अधिक पसंदीदा कॉलेज रहेगा, जहां जनरल वर्ग के लिए 550 से अधिक अंक की जरूरत पड़ सकती है। वहीं बिलासपुर, जगदलपुर, राजनांदगांव और रायगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 500 से 550 अंक के बीच प्रवेश मिलने की संभावना है। दुर्ग, महासमुंद, कोरबा, कांकेर और अंबिकापुर मेडिकल कॉलेजों में अपेक्षाकृत कम अंकों पर भी सीट मिलने के आसार हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पिछले वर्षों के ट्रेंड और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित संभावित अनुमान है। वास्तविक कटऑफ काउंसेलिंग, अभ्यर्थियों की संख्या, मेरिट और सीटों की उपलब्धता के आधार पर तय होगी।

संभावित राज्य कोटा कटऑफ (छत्तीसगढ़ सरकारी मेडिकल कॉलेज)

श्रेणी 2024 2025 2026 (संभावित)
जनरल 595 474 470
ओबीसी 591 474 470
एससी 554 430 430
एसटी 480 395 390
ईडब्ल्यूएस 366 296 300

NEET UG 2026 Cutoff Prediction: छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों का संभावित कटऑफ (2026)

  • मेडिकल कॉलेज - सीटें - यूआर - ओबीसी - ईडब्ल्यूएस - एससी - एसटी
  • पं. जेएनएमएमसी, रायपुर -230 550 545 490 451 370सिम्स, बिलासपुर 150 535-550 530-545 470-490 445-450 340-345एलटी एसबीकेएम जीएमसी, जगदलपुर 125 500-535 500-535 470-490 415-445 325-340जीएमसी, राजनांदगांव 125 500-535 500-535 470-490 415-445 325-340एलटी एसएलआरएएम जीएमसी, रायगढ़ 100 500-535 500-535 470-490 415-445 325-340सीसीएमएमसी, दुर्ग 200 490-500 480-495 455-470 395-415 325-335जीएमसी, महासमुंद 125 470-490 470-490 430-455 390-415 300-325जीएमसी, कोरबा 125 470-490 470-490 430-455 390-415 300-325जीएमसी, कांकेर 125 470-490 470-490 430-455 390-415 300-325आरएसडीकेएस जीएमसी, अंबिकापुर 125 470-490 470-490 430-455 390-415 300-325

नोट: यह एक्सपर्ट कुणाल सिंह द्वारा पिछले वर्षों के ट्रेंड के आधार पर तैयार किया गया संभावित अनुमान है। वास्तविक कटऑफ नीट यूजी 2026 के रिजल्ट और काउंसेलिंग के बाद ही तय होगा।