
फावड़ा उठाकर खेत-खलिहान पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज, ( Photo - patrika )
Chhattisgarh Congress: राजनीति की भीड़भाड़ से दूर रविवार की सुबह अभनपुर के ग्राम लखना में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। कांग्रेस के 10 दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के नौवें दिन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सचिन राव के नेतृत्व में प्रदेशभर के करीब 40 जिला अध्यक्ष सीधे मनरेगा कार्यस्थल पहुंच गए। यहां नेताओं ने मंच नहीं, बल्कि फावड़ा थामा और नाला निर्माण में जुटे मजदूरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर श्रमदान किया।
करीब तीन घंटे तक नेता मजदूरों के बीच रहे। इस दौरान उन्होंने सिर्फ श्रमदान ही नहीं किया, बल्कि मजदूरों के जीवन, उनकी रोजी-रोटी, मनरेगा में मजदूरी भुगतान, रोजगार की उपलब्धता और ग्रामीण समस्याओं को भी गंभीरता से सुना। मजदूरों ने भी बिना किसी झिझक के अपनी परेशानियां और सुझाव नेताओं के सामने रखे।
Chhattisgarh News: श्रमदान के बाद सभी नेता किसी विशेष व्यवस्था में नहीं, बल्कि मजदूरों के साथ जमीन पर बैठकर पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों-अंगाकर रोटी, खपुरी रोटी, चीला, भाजी, सब्जी और चटनी का स्वाद लेते नजर आए। गांव की चौपाल जैसा माहौल बना, जहां भोजन के साथ संवाद भी चलता रहा।
अभनपुर में चल रहे कांग्रेस के इस राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य केवल संगठनात्मक प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि नेताओं को गांव, किसान और मजदूरों के बीच ले जाकर जमीनी हकीकत से रूबरू कराना भी है। नौवें दिन का यह कार्यक्रम उसी सोच का हिस्सा माना जा रहा है।
Updated on:
28 Jun 2026 04:24 pm
Published on:
28 Jun 2026 04:22 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
