28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जो सरकार एल्डरमैन नहीं बना सकी, उससे विकास की क्या उम्मीद? पूर्व CM भूपेश बघेल का सरकार पर निशाना

Political News: गोबरा-नवापारा दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो सरकार ढाई साल में एल्डरमैन तक नियुक्त नहीं कर सकी, उससे विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती।
2 min read
Google source verification

रायपुर

image

Khyati Parihar

image

विनोद जैन

Jun 28, 2026

Bhupesh Baghel

भूपेश बघेल का सरकार पर हमला (photo source- Patrika)

विनोद जैन। Chhattisgarh Politics News: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं एआईसीसी महासचिव भूपेश बघेल के गोबरा-नवापारा आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू की कर्मभूमि में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी, पार्षदों तथा सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

दीनदयाल उपाध्याय चौक से जीत सिंह के निवास तक हुआ स्वागत

दोपहर करीब 3:30 बजे भूपेश बघेल दीनदयाल उपाध्याय चौक पहुंचे, जहां से वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीत सिंह के निवास पहुंचे। यहां महिलाओं ने तिलक, आरती और पुष्पगुच्छ भेंट कर भूपेश बघेल तथा पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू का पारंपरिक स्वागत किया। स्वागत करने वालों में स्वर्णजीत कौर, जगनूर कौर, सिमरन चावला, कौमुदी शर्मा, पिंकी शर्मा, रेखा तिवारी, दीपाली राजपूत एवं संतोष कंसारी प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

इस अवसर पर रायपुर से पहुंचे विधायक रामकुमार यादव एवं जनकराम ध्रुव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन, सनी अग्रवाल और राम गिदलानी का भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से स्वागत किया।

सरकार पर बोला हमला, विकास कार्यों पर उठाए सवाल

जीत सिंह के निवास पर भोजन के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए भूपेश बघेल ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "जो सरकार ढाई साल बाद भी एल्डरमैन नियुक्त नहीं कर पाई, उससे विकास की क्या उम्मीद की जा सकती है।" उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को वर्तमान सरकार ने उपेक्षित कर दिया है। गौठान योजना और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं आज बदहाली का सामना कर रही हैं।

पेट्रोल-डीजल, खाद और बीज के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा

भूपेश बघेल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आने के बावजूद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी नहीं की जा रही है। किसानों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो रही है, जिससे किसानों को ऊंचे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है। उन्होंने धान के बीज की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि किसानों को खराब गुणवत्ता का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है।

कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह, एकजुट होकर काम करने का आह्वान

राजिम प्रवास के दौरान नगर पहुंचे भूपेश बघेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करते हुए आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उनका नगर दौरा कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में नए जोश और ऊर्जा का संदेश भी बनकर उभरा।

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में सौरभ शर्मा, धनराज मध्यानी, राजा चावला, राकेश सोनकर, रामा यादव, गोल्डी पारख, रामकुमार शर्मा, अजय गाड़ा, अजय कोचर, शेखर बाफना, अशोक गोलछा, तरुण कंसारी, अर्जुन साहू, टिकेश्वर घिलहरे, रामरतन निषाद, हेमंत साहनी, चंद्रहास साहू, बीरबल राजपूत, अनमोलदीप सिंह, मनराज चावला, मंथन मध्यानी, प्रह्लाद कंसारी, शंकर साहू, सुरेन्द्र साहू, निर्माण यादव, मितेश शाह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग