
Breaking: नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में 22 वर्षीय युवक को उतारा मौत के घाट, दहशत फैलाने चिपकाए बैनर, पोस्टर
राजनांदगांव. औंधी थानाक्षेत्र के शारदा गांव के ब्रेड बेचने वाले एक युवक की नक्सलियों ने रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी है। नक्सली मृतक युवक पर पुलिस का मुखबीर होने का आरोप लगा निर्मम हत्या कर फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है। नक्सलियों के इस कृत्य से पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई है। ग्रामीण युवक की हत्या के बाद नक्सलियों के प्रति आक्रोश में है।
२२ वर्षीय युवक को उतारा मौत के घाट
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात को 4 से 5 नक्सली शारदा गांव पहुंचे और 22 वर्षीय आदिवासी युवक तेज कुमार मंडावी को घर से बाहर निकाला। इस दौरान नक्सलियों ने युवक पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाकर रस्सी से घला घोंट कर निर्मम हत्या कर दी।
बौखलाहट में ग्रामीणों को बना रहे निशाना
गौरतलब है कि जिले में पुलिस बल की जगह-जगह मुस्तैदी है। सुरक्षा बल के बढ़ते दबाव में औंधी, अंबागढ चौकी, मोहला- मानपुर के जंगलों से खत्म हो रहे नक्सली क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए ग्रामीण युवक को मौत के घाट उतार दिया है।
साइकिल से गांव-गांव जाकर बेचता था ब्रेड
बौखलाए नक्सली फोर्स का खुन्नस निरीह आदिवासियों पर उतार रहे हैं। बताया जा रहा है कि कि मृतक युवक तेज कुमार साइकिल में गांव-गांव जाकर ब्रेड बेचता था। जिसे मुखबिरी के शक में दहशत कायम करने माओवादियों ने मौत के घाट उतार दिया।
बैनर पोस्टर चस्पा कर भागे नक्सली
युवक के मृत शरीर को मानपुर मुख्यालय लाया गया है। जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है । नक्सलियों ने युवक की हत्या करने के बाद घटना स्थल पर बैनर-पोस्टर भी चस्पा दिए हैं। सुबह पहुंची टीम ने बैनर, पोस्टर घटना स्थल से बरामद किया है।
मारे गए हैं कई नक्सली
एसपी राजनांदगांव कमल लोचन कश्यप ने बताया कि बीती रात को नक्सलियों ने शारदा गांव निवासी एक युवक की हत्या कर दी है। नक्सली बेगुनाह ग्रामीणों को अपना निशाना बना रहे हैं। नक्सलियों की धर-पकड़ के लिए फोर्स सर्चिंग में जुटी है। पिछले तीन साल में क्षेत्र में हुए मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए हैं। ऐसे में अपना वर्चस्व बचाने नक्सली इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
Published on:
30 Aug 2018 02:37 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनंदगांव
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
