28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ में ‘आप’ विधायक अलका लांबा ने कहा – भाजपा से है सीधा मुकाबला, कांग्रेस लड़ाई से बाहर

आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा दो दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को रायपुर पहुंचीं। विधायक अलका ने भाजपा सरकार और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

2 min read
Google source verification
Alka Lamba news

छत्तीसगढ़ में 'आप' विधायक अलका लांबा ने कहा - भाजपा से है सीधा मुकाबला, कांग्रेस लड़ाई से बाहर

रायपुर. आम आदमी पार्टी (आप) की चांदनी चौक दिल्ली के विधायक अलका लांबा दो दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को रायपुर पहुंचीं। विधायक अलका ने मीडिया से बातचीत के दौरान छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी का सीधा मुकाबला भाजपा से है, क्योंकि पिछले 15 सालों से प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को अपना विकल्प नहीं माना है और उन्हें सत्ता नहीं सौंपी।

इस दौरान उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की तरह दिल्ली में भी जनता ने भाजपा को विकल्प नहीं माना था। दिल्ली में मजबूरी और विकल्प न होने के कारण जनता ने कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार को 15 साल सत्ता सौंपी थी। उन्होंने पार्टी दिल्ली मॉडल की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा चुनाव लडेग़ी।

अलका ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी देश में तीसरा राष्ट्रीय विकल्प बन रही है। दिल्ली इसका एक उदाहरण है। पार्टी दिल्ली में 67 सीटें लेकर कांग्रेस शून्य और भाजपा को तीन सीटों तक सीमित कर दिया है।

अल्का ने कहा कि आम आदमी पार्टी आने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अकेले 90 सीटों पर अपने दम पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। पार्टी 60 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। अभी 30 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा बाकी है। पार्टी जल्द ही बची हुई सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी।

केन्द्रीय नेतृत्व ने तय किया है कि आम आदमी पार्टी पूरे दमखम के साथ आगामी लोकसभा चुनाव भी लड़ेगी। इसके तहत पार्टी पूरे देश में करीब 100 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को लोकसभा के चुनाव में उतारेगी। जिसमें छत्तीसगढ़ के कुछ लोकसीटों पर भी पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी।

अलका ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी वे 30 को बिलासपुर और 31 अगस्त को रायपुर में विजन छत्तीसगढ़ के तहत युवा संवाद करेंगी। इस युवा संवाद के तहत पार्टी आम जनता, युवाओं, बेरोजगारों और किसानों से विकास को लेकर चर्चा कर घोषणा करेगी।

इस दौरान अलका ने भाजपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर इन दोनों पार्टियों के घोषणा पत्र दिल्ली में बैठे हुक्मरान तय करते हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी इसके उलट आम जनता से चर्चा कर घोषणा पत्र तैयार करेगी।

पार्टी के प्रदेश संयोजक डॉ. संकेत ठाकुर ने बताया कि पार्टी ने दिल्ली के चुनाव में डोर टू डोर अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी थी। इसी रणनीति को अमलीजामा पहनाने दिल्ली के केंद्रीय नेता लगातार छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे और आगामी कार्य योजना को सही स्वरूप देंगे।

उन्होंने बताया कि इसी परिप्रेक्ष्य में 3 सितंबर को प्रदेश प्रभारी व दिल्ली सरकार के श्रम मंत्री गोपाल राय रायपुर पहुचेंगे। 6 सितंबर को दिल्ली सरकार के जल एवं संस्कृति मंत्री राजेंद्र पाल गौतम रायपुर आएंगे। 8 सितंबर को दिल्ली के पूर्व मंत्री एवं मालवीय नगर के विधायक सोमनाथ भारती रायपुर आएंगे।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग