28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई नई पहल, अब एक ही नंबर डायल करने पर मिलेगी ये सारी सुविधाएं

किसी प्रकार की समस्या होने पर आप सभी के लिए अलग-अलग नंबर को याद रखते है। लेकिन अब आपको एक ही नंबर याद रखना होगा।

2 min read
Google source verification
utility news

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई नई पहल, अब एक ही नंबर डायल करने पर मिलेगी ये सारी सुविधाएं

कवर्धा. अब आपको स्वास्थ्य, आगजनी या किसी प्रकार की समस्या होने पर आप सभी के लिए अलग-अलग नंबर को याद रखते है। लेकिन अब आपको एक ही नंबर याद रखना होगा। एक ही नंबर डायल करने पर आपको सभी प्रकार की सुविधा मिल जाएगी।

जी हां, पुलिस प्रशासन के पास 15 सूमो 112 नंबर की वाहने पहुंच चुकी है, जो आज से आपकी सेवा में लग जाएंगी। इस टोल फ्री 112 नंबर डायल करते ही पूछा जाएगा की आपको किस प्रकार की परेशानी है। यदि कहीं आगजनी हो गई है तो नंबर फायर ब्रिगेट को फारवर्ड हो जाएगी। इसी प्रकार एंबुलेंस की जरुरत है तो 108 को फारवर्ड कर दिए जाएंगी। यानी एक ही नंबर डायल करने से कई प्रकार की सुविधा मिलेगी। वाहनों की शुरूआत गुुरुवार से किया जाएगा। इसके बाद सभी पुलिस थानों में इस वाहन को भेज दिया जाएगा।

पुलिस थानों में 112 वाहन होने से महिलाओं को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। स्कूल, कॉलेज या अन्य स्थानों के साथ छेडछाड़ की घटना होती है तो वे सीधे 112 डायल कर देंगे। इससे पुलिस सीधे पुलिस घटना स्थल पहुंच जाएगी। इससे महिलाओं को असानी से सुरक्षा मिल सकेगी। इसी प्रकार किसी भी प्रकार की कोई भी घटना होने पर 112 डायल करते ही पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंच जाएगी।

जिला पुलिस को 15 वाहन मिले हैं। इसे सभी थानों में भेजा जाएगा। इसे चलाने पुलिस के जवानों को ही ट्रेनिंग दी गई है। वहीं इस सूमो में जीपीएस लगा हुआ है। इससे वाहन कहां जा रहा है। किस प्रकार काम कर रहा है, इसकी जानकारी अधिकारियों के मोबाईल पर दिखेगा। वहीं वाहनों का लोकेशन भी पता चलता रहेगा। वहीं 112 डायल करते ही फोन सीधे रायपुर जाएगा। इसके बाद जरुरत के हिसाब से 102, 108, 100 सहित अन्य टोल फ्री नंबर को फारवर्ड कर दिए जाएंगे। इससे तुरंत सुविधा के लिए वाहन पहुंच जाएगा। वहीं किसी प्रकार की घटना होने पर पुलिस भी तुरंत पहुंच जाएगा।

कबीरधाम के एएसपी, माहेश्वर नाग ने बताया जिले को 15 वाहन 112 के मिले हैं। इस नंबर से कई प्रकार की सुविधा मिलेगी। आगजनी के लिए फायर ब्रिगेट, एंबुलेंस व अन्य वाहनों की सेवा एक ही नंबर से मिल जाएगी।