रायपुर

बीजेपी नेता की गंदी करतूत, सूनसान मकान में कर रहा था ये काम, छापामार कर रंगे हाथों पकड़ा

फिलहाल पुलिस ने आरोपी नेता को कुछ देर बाद छोड़ दिया।
2 min read
• •
Updated: 27 Jul 2018, 7:21 PM IST
CG News
बीजेपी नेता की गंदी करतूत, सूनसान मकान में कर रहा था ये काम, छापामार कर रंगे हाथों पकड़ा

रायपुर. राजधानी रायपुर से सटे बलौदाबाजार जिले में बीजेपी की एक गंदी करतूत सामने आई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर बीजेपी नेता को रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी यहां लंबे समय से सूनसान इलाके के एक मकान में यह काम कर रहा था। लोगों की शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने नगदी रुपयों के साथ सट्टा-पट्टी जब्त किया है। इधर खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी नेता को कुछ देर बाद छोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार सिमगा नगर में बेखौफ जुआ व सट्टा चलने की बार-बार शिकायत मिल रही थी। पुलिस व क्राइम ब्रांच ने अवैध शराब व सट्टा-जुआ के विरुद्ध सिमगा क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत टीम ने सिमगा के बेमेतरा तिराहा में सट्टा लिखते हुए हामिद अंसारी पिता हासिम अंसारी को 380 रुपए नगद व सट्टा-पट्टी के साथ रंगे हाथों पकड़ कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की।

आपको बात दें कि हामिद अंसारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का पदाधिकारी है। आरोपी अपने पद का फायदा उठाकर वह बड़े पैमाने में सट्टा-पट्टी का कारोबार चलाता था। बेमेतरा पुलिस ने सिमगा के एक पार्षद को पिछले माह सट्टा लिखते पकड़ा था। यहां यह बताना लाजमी है कि सिमगा के कई महोल्लों में आज भी जुआ का बड़ा फड़ लगता है। इसमें स्थानीय नेताओं की भूमिका रहती है। लेकिन सिमगा पुलिस की कार्रवाई करना नहीं चाहती।

इधर भापजा नेता की गिरफ्तारी की खबर पाकर लोगों में हड़कंप मच गया। बीजेपी कार्यकर्ता जेल पहुंचकर हामिद अंसारी को छुड़ा लिया। पुलिस ने भी जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के बाद छोड़ दिया।

Published on: