10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा नेता की फेसबुक पर किया था गंदा कमेंट, हुई जेल

पुलिस ने कमेंट्स करने वाले शिक्षक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Brijesh Chouksey

•

Updated: 27 Jul 2018, 4:35 PM IST

facebook

Facebook ने अपनी स्टोरीज में नया फीचर जोड़ा है जिससेे ज्यादा से ज्यादा लोगों से इंटरेक्शन किया जा सके। बता दे , इस नए फीचर को फेसबुक ऐप में जोड़ा गया है। फेसबुक ने अपने स्टोरीज फीचर में ग्ररुप चैट और रिएक्शन फीचर को एड किया है।

होशंगाबाद। फेसबुक पर भाजपा के एक नेता पर गंदा कमेंट्स करना एक स्कूल शिक्षक को भारी पड़ गया। पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शिक्षक ने भाजपा नेता की फेसबुक वाल पर उन्हें लेकर पोस्ट कर दी थी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। भाजपा नेता की जन्मदिन की पोस्ट पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट्स किए थे लेकिन उन्हें इस शिक्षक की टिप्पणी नागवार गुजरी थी।
पुलिस ने बताया कि मामला सात माह पुराना है। गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल आर्य को लेकर फेसबुक पर टिप्पणी की थी। देहात थाना प्रभारी आशीष पवार ने बताया कि आर्य की शिकायत पर शिवपुर निवासी इंदर सिंह पिता छतरसिंह सोलंकी (51) के खिलाफ धारा 505 आईपीसी एवं एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(1)आर, 3(1) एस के तहत अपराध दर्ज किया गया था। आरोप था कि जातिगत टिप्पणी भी की गई है। पुलिस ने जांच उपरांत इंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। वह हरदा के एक निजी स्कूल में शिक्षक है।

वेटर की पटरी पर मिली लाश
आदमगढ़ पुलिया के पास रेलवे लाइन से पुलिस ने गुरुवार सुबह एक युवक का शव बरामद किया। उसकी मौत ट्रेन से कटने से हुई है। मृतक की पहचान वेटर दीपक पिता भीमराव कोरकू ठाकुर (20) के रूप में हुई। वह बुधवार की शाम 5 बजे घर से निकला था। गुरुवार सुबह उसके बड़े भाई सूरज को पड़ौस के शिवकुमार ने टे्रन से कटने की सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दीपक के शव को बरामद किया। जिला अस्पताल ले जाकर पीएम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस जांच कर रही है।
नौ दिन पहले मिला शव हेल्पर का निकला
18 जुलाई को नर्मदा ब्रिज के पास खर्राघाट पर पानी में मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान 9 दिन बाद हो पाई। मृतक की पहचान गोवर्धन पिता नाथुराम रैकवार के रूप में हुई है। गुरुवार को मृतक के छोटे भाई हेमराज रैकवार ने फोटो के आधार पर शिनाख्त की। मृतक भोपाल कबाड़ा ले जाने वाली गाड़ी में हेल्परी करता था। वह 18 जुलाई की सुबह छह बजे अपने घर से पैदल निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा था। छोटे भाई हेमराज ने हत्या की आशंका जताई है।