रायपुर

रायपुर में 25 रास्ते बंद! सुबह 5 से रात 2 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री पर लगी रोक, ट्रैफिक का नया आदेश जारी

Raipur Traffic Alert: गणेशोत्सव को लेकर शहर में ट्रैफिक पुलिस ने नया आदेश जारी कर भारी वाहनों की एंट्री को बैन किया है। जारी आदेश के अनुसार शहर के 25 मार्गों पर बैरिकेट लगाए हैं, देखिए..
2 min read
Sep 21, 2026
Raipur traffic Alert
रायपुर में ट्रैफिक जाम ( File Photo - Patrika )

Raipur Traffic Police: शहर में गणेशोत्सव की धूम है। पंडालों में श्रद्धालुओं भारी भीड़ उमड़ रही है। इसके चलते कई जगह जाम की स्थिति बन रही है। इसे देखते हुए रायपुर पुलिस ने शहर के 25 मार्गों में भारी व बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध बढ़ा दिया गया है। रिंग नंबर-1 और 2 से शहर की ओर आने वाले भारी-मध्यम वाहनों के प्रवेश पर सुबह 5 से रात 12 तक प्रतिबंध है। अब इसे दो घंटे बढ़ा कर रात 2 बजे तक कर दिया गया है।

Raipur Traffic Alert: सुबह 5 बजे से 2 बजे तक एंट्री बैन

पुलिस कमिश्नर डॉक्टर संजीव शुक्ला की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सुबह 5 से रात 2 बजे तक इन मार्गों से भारी और मध्यम वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। इसी तरह तेलघानीनाका और स्टेशन इलाके में भी मालवाहकों के प्रवेश पर प्रतिबंध 6 घंटे तक कर दिया गया है। यह बढ़ा हुआ प्रतिबंध गणेशोत्सव तक रहेगा। इसके बाद पहले की तरह प्रतिबंध रहेगा। गणेशोत्सव 27 सितंबर तक है। इसके अगले दिन से प्रतिबंध पूर्व की तरह रहेगा।

स्टेशन इलाके में 11 बजे तक प्रतिबंध

तेलघानीनाका और रेलवे स्टेशन इलाके में भी मालवाहकों के प्रवेश टाइम पर बदलाव किया गया है। पहले इस इलाके में पिकअप, टाटाएस आदि मालवाहकों के प्रवेश पर शाम 5 से रात 7 बजे तक प्रतिबंध है। गणेशोत्सव में भीड़ को देखते हुए मालवाहकों के प्रवेश पर शाम 5 से रात 11 बजे तक रोक लगा दिया गया है। इस तरह कुल 6 घंटे तक मालवाहक वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध

-अग्रसेन चौक से भैसथान मार्ग-तेलघानीनाका चौक
-राठौर चौक से तेलघानीनाका चौक
-फाफाडीह चौक-स्टेशन चौक-तेलघानीनाका चौक

-चूनाभट्ठी से गुढि़यारी अंडरब्रिज-नर्मदापारा होकर स्टेशन चौक गेट तक
-कर्मा चौक रामनगर से रामनगरब्रिज व अंडरब्रिज होकर तेलघनीनाका चौक

-नहरपारा संजय गांधी चौक से स्टेशन गुरुद्वारा की ओर

इन मार्गों पर प्रतिबंध बढ़ा

-तेलीबांधा थाना के सामने चौक

-केनाल रोड प्रवेश मार्ग रिंग रोड-1
-महावीर नगर चौक रिंग रोड-1

-राजेंद्र नगर चौक रिंग रोड-1
-पचपेड़ीनाका चौक रिंग रोड-1

-संतोषीनगर चौक रिंग रोड-1
-भाठागांव चौक रिंग रोड-1

-कुशालपुर चौक रिंग रोड-1
-रायपुरा चौक रिंग रोड-1

-डीडी नगर प्रवेश मार्ग रिंग रोड-1
-अरिहंत नगर प्रवेश मार्ग रिंग रोड-1

-टाटीबंध चौक-हीरापुर टर्निंग रिंग रोड नंबर-2
-गोगांव तिराहा रिंग रोड नंबर-2
-गोंदवारा तिराहा रिंग रोड नंबर-2

-पाटीदार भवन के सामने तक भनपुरी
-विधानसभा रोड में व्हीआईपी तिराहा

-एक्सप्रेस-वे ब्रिज के नीचे रिंग रोड-1 -कचना रेलवे क्रासिंग

Updated on:
21 Sept 2026 11:09 am
Published on:
21 Sept 2026 10:50 am