Bastar Flood: बस्तर के बाढ़ पीड़ितों के लिए मध्य प्रदेश, ओडिशा और गोवा सरकार ने मदद का हाथ बढ़ाया है। इन तीनों राज्यों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग राशि भेजी है।
Bastar Flood: बस्तर के बाढ़ पीड़ितों के लिए मध्य प्रदेश, ओडिशा और गोवा सरकार ने मदद का हाथ बढ़ाया है। इन तीनों राज्यों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग राशि भेजी है। इसके साथ ही राहत सामग्री भी भेजी है। गुजरात से भी जल्द ही सहायता मिलने की उम्मीद है। इससे बाढ़ प्रभावितों के राहत कार्य में और भी तेजी आएगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर में अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सहायता राशि और राहत सामग्री भेजने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का धन्यवाद दिया है। इसके साथ ही सीएम ने ओडिशा के सीएम मोहन चरण मांझी और गोवा के मुख्यमंत्री डॉ.प्रमोद सावंत का हृदय से आभार जताया है। सीएम साय ने कहा, सरकार ने भी बाढ़ पीड़ितों को तत्काल सहायता पहुंचाने का काम किया है। बता दें कि बस्तर में लगातार बारिश कई गांवों में हालात दयनीय हो गए थे। नदी-नालों के उफनाने से कई जगह पुल और पुलिया टूट गई थीं। कई गांवों में अंधेरा छा गया था।
मध्य प्रदेश सरकार ने 5 करोड़ रुपए और राहत सामग्री भेजी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि, दंतेवाड़ा और आसपास के इलाकों में बाढ़ से भारी तबाही हुई है। ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता करें। उन्होंने कहा हमारी कोशिश है कि आपदा की इस घड़ी में त्वरित राहत पहुंचाकर लोगों को संबल दें। भविष्य में आवश्यकता पड़ी तो और भी मदद करेंगे। मध्यप्रदेश सदैव छत्तीसगढ़ के साथ खड़ा रहेगा।