रायपुर

बीएड-डीएलएड एडमिशन पर बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ में अगस्त के पहले सप्ताह में ही शुरू हो जाएगी प्रक्रिया

Chhattisgarh News: चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड, बीएड और डीएलएड की प्रवेश की काउंसिलिंग अगस्त के पहले सप्ताह यानी 2 से 8 तारीख के बीच से शुरू हो जाएगी…
2 min read
Jul 23, 2026
Chhattisgarh News
बीएड-डीएलएड एडमिशन पर बड़ा अपडेट ( Photo - Patrika )

BEd Admission 2026: अनुराग सिंह की रिपोर्ट. राज्य में संचालित शिक्षा महाविद्यालयों में चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड, बीएड और डीएलएड की प्रवेश की काउंसिलिंग अगस्त के पहले सप्ताह यानी 2 से 8 तारीख के बीच से शुरू हो जाएगी। प्रवेश काउंसिलिंग को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। खास बात यह है कि इस बार काउंसिलिंग पहले शुरू हो जाएगी। पिछले साल शिक्षा महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 15 अगस्त के बाद शुुरू हुई थी।

Chhattisgarh news: सीटों में कोई बदलाव नहीं

जानकारों के अनुसार, सीटों में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं हुआ है। चार वर्षीय बीएड कोर्स, बीएड और डीएलएड की कुल 21 हजार 455 सीटों में ही प्रवेश होंगे। लेकिन एजेंसी में बदलाव किया गया है। पिछले साल तक काउंसिलिंग के लिए एजेंसी चिप्स थी तो इस साल एनआईसी को जिम्मेदारी दी गई है। काउंसिलिंग को लेकर एससीईआरटी की ओर से अभी कोई भी सूचना जारी नहीं की गई है। जल्द ही काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया जाएगा।

दो राउंड की काउंसिलिंग

जानकारी के अनुसार, इस सत्र में चार वर्षीय बीएड कोर्स, बीएड और डीएलएड प्रवेश के लिए दो राउंड की काउंसिलिंग होगी। हर राउंड में प्रवेश के लिए तीन सूचियां जारी की जाएगी और विद्यार्थियों को प्रवेश का समय दिया जाएगा। यानी दो राउंड में 6 सूचियां जारी की जाएगी। यदि सीटें रिक्त रह गई तो अलग से आदेश जारी किया जाएगा। पिछले साल तीन राउंड में काउंसिलिंग हुई थी जिसमें 13 से ज्यादा सूची जारी की गई थी।

कॉलेज कम हुए पर सीटों में बदलाव नहीं

जानकारी के अनुसार, राज्य में चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स के तीन कॉलेज कम हो गए है। लेकिन सीटों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ है। क्योंकि तीन नए कॉलेज चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए जुुड़ गए है। इन कॉलेजों में उतनी ही सीटें है जितनी पहले के कॉलेज में थे, जिसके चलते सीटों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पूरे 250 सीटों में ही प्रवेश दिए जाएंगे।

शिक्षा पाठ्यक्रम में सीटें

चार वर्षीय बीएड : 250

बीएड : 14495

डीएलएड : 6710

Updated on:
23 Jul 2026 04:50 pm
Published on:
23 Jul 2026 04:50 pm