रायपुर

Bharatmala Scam: भारतमाला घोटाले में ओएसडी निर्भय साहू गिरफ्तार, पूछताछ के लिए 30 तक मार्च रिमांड पर

Bharatmala Scam: ईओडब्ल्यू ने भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाला में सुप्रीम कोर्ट से जमानत खारिज होते ही अभनपुर के तात्कालीन अनुविभागीय अधिकारी निर्भय कुमार साहू को गिरफ्तार किया

2 min read
Mar 18, 2026
Bharatmala Scam ( Patrika )

bharatmala scam: आर्थिक अपराध शाखा यानी ईओडब्ल्यू ने भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाला में सुप्रीम कोर्ट से जमानत खारिज होते ही अभनपुर के तात्कालीन अनुविभागीय अधिकारी निर्भय कुमार साहू को गिरफ्तार किया। साथ ही विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश कर 30 मार्च तक पूछताछ करने के लिए रिमांड पर लिया है। ( Chhattisgarh News) आरोपी अधिकारी एफआईआर दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहे थे। समन जारी करने के बाद भी उपस्थिति दर्ज नहीं कराने पर विशेष न्यायालय से स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

bharatmala scam: अब तक इनकी हो चुकी है गिरफ्तारी

बता दें कि 43 करोड़ रुपए के घोटाले में जमीन दलाल हरमीत सिंह खनूजा, उमान तिवारी,खेमराज कोशले, पुनूराम देशलहरे और कुंदन बघेल, पटवारी दिनेश पटेल लेखराम देवांगन और बसंती घृतलहरे सहित दर्जनभर आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान पेश किया जा चुका है।

जलाशय की जमीन का दोबारा अधिग्रहण

भारतमाला परियोजना सड़क निर्माण के लिए निर्भय कुमार साहू ने पद का दुरुपयोग कर आपराधिक षडयंत्र कर पटवारी, राजस्व निरीक्षक और जमान दलाल हरमीत सिंह खनूजा, उमा तिवारी एवं अन्य के साथ मिलकर जमीन का अधिग्रहण किया। सभी ने मिली भगत कर तहसील अभनपुर के ग्राम नायकबांधा, उगेतरा, उरला, भेलवाडीह, टोकरो (तहसील अभनपुर, जिला रायपुर) के प्रभावित भूमि को बैक डेट पर जमीन को कई टुकड़ों में बांट दिया। साथ ही वास्तविक मुआवजा से कई गुना अधिक राशि वितरित की गई।

छत्तीसगढ़ में घोटालों से जुड़ी और भी है खबरें..

  1. Computer Scam:छत्तीसगढ़ में 4.72 करोड़ का कंप्यूटर घोटाला, तीन आरोपियों के खिलाफ 1700 पन्नों का चालान पेश- ईओडब्ल्यू ने राजीव गांधी शिक्षा मिशन में कंप्यूटर की खरीदी में हुए 4 करोड़ 72 लाख 88462 रुपए के घोेटाला में फर्म संचालक आलोक कुशवाहा, अंजू कुशवाहा और संजीत साहा के खिलाफ सोमवार को चालान पेश किया… पूरी खबर पढ़ें
  2. CG Liquor Scam: शराब घोटाले में बड़ा एक्शन! 29 आबकारी अफसरों की गिरफ्तारी तय, विभाग में मचा हड़कंप

- पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल से जुड़े करीब 3,200 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य सरकार ने इस मामले में संलिप्त 29 आबकारी अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की अनुमति दे दी है.. पूरी खबर पढ़ें

Updated on:
18 Mar 2026 02:50 pm
Published on:
18 Mar 2026 02:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर