रायपुर

इंदिरा गांधी जयंती पर भी मोदी पर निशाना लगाने से नहीं चुके भूपेश बघेल, ट्वीट कर कहा- देश आपके नेतृत्व की कमी महसूस कर रहा है

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती (Indira Gandhi Jayanti) के मौके पर आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। भूपेश बघेल ने अपने ट्वीट में उन्हें याद करते हुए कांग्रेस और मोदी पर भी अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा है।
2 min read
Nov 19, 2019
bhupesh_baghel_and_modi.jpg

रायपुर. देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती (Indira Gandhi Jayanti) के मौके पर आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। पंडित जवाहर लाल नेहरु की पुत्री इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवम्बर 1917 को हुआ था।

इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) ने इकोले नौवेल्ले, बेक्स (स्विट्जरलैंड), इकोले इंटरनेशनेल, जिनेवा, पूना और बंबई में स्थित प्यूपिल्स ओन स्कूल, बैडमिंटन स्कूल, ब्रिस्टल, विश्व भारती, शांति निकेतन और समरविले कॉलेज, ऑक्सफोर्ड जैसे प्रमुख संस्थानों से शिक्षा प्राप्त की थी। साथ ही उन्हें विश्व भर के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया था।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी उनकी जयंती पर उन्हें याद करते हुए ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि 'देश आज जिस पराक्रम, कठोर निर्णायक क्षमता, दूरदृष्टि से परिपूर्ण एक कुशल नेतृत्व की कमी महसूस कर रहा है, बस इन्हीं सबका सम्मिश्रण थीं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर देश उन्हें श्रद्धापूर्वक याद कर रहा है। ऐसी शक्ति को कोटि-कोटि नमन' ।

अपने ट्वीट में कांग्रेस और मोदी पर भी उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा है। देश में कुशल नेतृत्व की कमी होने की बात कह कर उन्होंने जहाँ कांग्रेस में चल रहे आंतरिक घमासान पर निशाना साधा वहीं देश के मुखिया नरेंद्र मोदी पर चोट कर दिया।

Updated on:
19 Nov 2019 01:58 pm
Published on:
19 Nov 2019 01:58 pm