रायपुर

नया रायपुर में बड़ा हादसा: दो कारों के आमने-सामने जबर्दस्त टक्कर में 3 गंभीर, कारों के उड़े परखच्चे

नया रायपुर एक बड़े हादसे में मंत्रालय कर्मियों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। दो कारों के आमने-सामने जबर्दस्त टक्कर में ३ लोग गंभीर रूप से घायल ह

2 min read
Sep 20, 2017

रायपुर. नया रायपुर एक बड़े हादसे में मंत्रालय कर्मियों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। दो कारों के आमने-सामने जबर्दस्त टक्कर में ३ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से एक निजी हॉस्पिटल में भेजा गया है। बताया जा रहा है कि हादसा मंत्रालय और पुलिस मुख्यालय के बीच हुआ है। दोनों कारें की काफी तेज गति से आ रही थी। आमने-सामने के जबर्दस्त भिंडत में कारों के सामने के परखच्चे उड़ गए हैं।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। कार का नंबर सीजी 02-4310 बताया जा रहा है। दूसरी कार का नंबर सीजी 04 एचबी 8814 है। पहली कार पीएचक्यू की तरफ से आ रही थी। इसमें मंत्रालय के कर्मचारी सवार थे। वहीं दूसरी ओर से आ रही कार में युवक और युवतियां बैठे हुए थे। जोरदार टक्कर मारने के बाद कार का ड्राईवर मौके से फरार हो गया है।

ये भी पढ़ें

महादेवघाट के खारून नदी तट पर आज होगा राष्ट्र के शहीदों का सामूहिक श्राद्ध तर्पण

विवाहिता ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बात जिस पर किसी को नहीं हो रहा यकीन

राजधानी के आजाद चौक में रहने वाली एक महिला ने खुदकुशी कर ली है। मृतका के कमरे में एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने लिखा है कि मेरी मौत के लिए मेरे परिवार का कोई भी सदस्य जिम्मेदार नहीं है। बता दें कि अभी पांच माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। अब विवाहित ने किस कारण से खुदकुशी की यह अज्ञात है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मामला थाना आजाद चौक का बताया जा रहा है। ज्ञात हो कि राजधानी में आत्महत्या के लगातार मामले बढ़ रहे हैं। परिवार में सही काउंसिलिंग नहीं होने से भी इस तरह के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
फैमिली कोर्ट में मची सनसनी, जब खाली कमरे में डाईवर को इस हालत में देखा
राजधानी के फैमिली कोर्ट में आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। कोर्ट के ही डाईवर ने बुधवार को अदालत के खाली कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी का कारण अज्ञात है। मामला सिविल लाइन थाने का बताया जा रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना में लिया है। मृतक डाईवर भूषण ठाकुर ने आत्महत्या क्यों की यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। इस घटना से परिसर के अन्य कर्मी भयभीत दिखे। मृतक ने फांसी कब लगाई यह ज्ञात नहीं हो सका है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह कई दिनों से परेशान चल रहा था। मामले की सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं। बता दें कि इससे पहले भी कई लोग सरकारी इमारतों और होटलों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुके हैं। एक माह पहले ही राजधानी के दो होटलों दो व्यक्तियों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

ये भी पढ़ें

भूख-प्यास से तड़प रहे छात्रों ने लगाया कॉलेज प्रशासन के खिलाफ हाय-हाय के नारे
Updated on:
20 Sept 2017 02:09 pm
Published on:
20 Sept 2017 02:03 pm
Also Read
View All