
रायपुर . आज छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले से पूरा देश सहम गया हैं। एक तरफ नक्सलियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा , वहीं सभी सरकार के कठिन कदम उठाने का इंतज़ार कर रहे हैं जिससे नक्सलियों को मुँह तोड़ जवाब दिया जा सके।नक्सलियों द्वारा किये गए IED ब्लास्ट से 9 जवान शहीद हो गए और कई जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के रायपुर के नारायना अस्पताल में लाया गया है। नक्सलियों की इस कायराना हरकत पर सभी राजनीतिक दलों ने शोक व्यक्त किया है। जिसमें राजनाथ सिंह सहित सभी बड़े मंत्रियों ने ट्विटर पर अपने संवेदनाएं जाहिर करते हुए शोक व्यक्त किया हैं।
[typography_font:14pt;" >आज सुकमा के कासरम और पलोदी के पास बीडब्ल्यू कोबरा, सीआरपीएफ 212, एसटीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गया। इस मुठभेड़ में नक्सलियों की ओर से आईईडी ब्लास्ट किया गया। इसमें 9 जवान शहीद हो गए। इसके अलावा तीन अन्य जवानों के घायल होने की भी खबर है। नक्सलियों ने सीआरपीएफ का एंटी लैण्ड माइन व्हीकल को आईईडी ब्लास्ट कर उड़ दिया है।
कृष्ण सिंह तोमर, कांस्टेबल अजय कुमार यादव, मनोरंजन लेनका, जितेंद्र सिंह, सोबित कुमार शर्मा, लक्ष्मण, मनोज कुमार सिंह, धर्मेंद यादव और चंद्रा एच एस मंगलवार को हुए नक्सली हमले में शहीद हो गए।
[typography_font:14pt;" >आईईडी की चपेट में आकर अलीगढ़ उत्तरप्रदेश निवासी कांस्टेबल राजेश कुमार और बिहार निवासी मदन कुमार बुरी तरह घायल हो गए हैं। घायल जवानों को तुरंत उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
इस घटना पर विभिन्न राजनेताओं ने ट्विटर पर व्यक्त की संवेदनाएं