10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
सुकमा नक्सली हमला: गृहमंत्री राजनाथ सिंह  और रमन सिंह  ने जताया शोक, बोले- नक्सलियों की कायराना करतूत
Play video

सुकमा नक्सली हमला: गृहमंत्री राजनाथ सिंह और रमन सिंह ने जताया शोक, बोले- नक्सलियों की कायराना करतूत

नक्सल डीजी डीएम अवस्थी ने बताया कि नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर जवानों को नुकसान पहुंचाया है। जिसमें 9 जवानों के शहीद होने की खबर है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 13 Mar 2018, 6:30 PM IST

हमले की सुचना मिलते ही गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सीआरपीएफ डीजी से बात की और हमले की जानकारी ली. उन्होंने शहीद जवानो के प्रति शोक व्यक्त किया है.
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार को बड़ा नक्सली हमला हुआ है. इस हमले में सीआरपीएफ के 9 जवान शहीद हुए हैं. ये हमला सुकमा जिले के किस्टाराम इलाके में हुआ है. मिली जानकारी अनुसार नक्सलियों ने सीआरपीएफ का एंटी लैण्ड माइन व्हीकल को आईईडी ब्लास्ट कर उड़ा दिया।

जिसमें 9 जवान शहीद हो गए और 25 जवान घायल हुए हैं. इनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है. नक्सल डीजी डीएम अवस्थी ने बताया कि नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर जवानों को नुकसान पहुंचाया है। जिसमें 9 जवानों के शहीद होने की खबर है। वहीं, घायल जवानों को रायपुर भेजे जा रहे हैं। इस हमले में कुछ नक्सली भी मारे गए हैं।

ये भी पढ़ें

image