रायपुर

जॉली हत्याकांड में बड़ा खुलासा! मुंबई के प्रेमी ने ही महिला को उतारा मौत के घाट, इस बात पर हुआ था विवाद…जानकर दहल जाएगा दिल

Raipur Jolly singh murder case: सोशल मीडिया के जरिए होने वाली दोस्ती का अंजाम कितना खतरनाक हो सकता है, इसका अंदाजा आमासिवनी पुलिस कॉलोनी हत्याकांड से लगाया जा सकता है।

3 min read
Mar 15, 2024

Police Colony Murder Case: सोशल मीडिया के जरिए होने वाली दोस्ती का अंजाम कितना खतरनाक हो सकता है, इसका अंदाजा आमासिवनी पुलिस कॉलोनी हत्याकांड से लगाया जा सकता है। जॉली सिंह की हत्या करने वाला मुंबई में रहने वाला शादीशुदा प्रेमी जय सिंह उर्फ राहुल निकला। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जय से जॉली की दोस्ती 4 साल पहले टिक टॉक के जरिए हुई थी। कुछ दिनों बाद दोनों की इंस्टाग्राम में बातचीत होने लगी।

फिर दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। इसके बाद जय अक्सर डिलीवरी बॉय बनकर जॉली से मिलने उसके घर आता था। एक दिन ठहरने के बाद चला जाता था। जब जॉली ने जय से शादी करने के लिए कहा, तो उसने रायपुर आकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद भाग निकला। वह नेपाल भागने की तैयारी में था। इस बीच उसे पुलिस ने धरदबोचा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि आमासिवनी के ब्लॉक ए के मकान नंबर 4 में जॉली अकेली रहती थी। उसके पति शिशुपाल से उसका विवाद था। वह अलग रहते थे। 5 मार्च की शाम 6.30 बजे से रात 9 बजे के बीच जॉली की हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने हत्या के बाद कमरे में बाहर से ताला लगा दिया था। रिश्तेदारों ने कॉल किया, तो जॉली ने फोन नहीं उठाया। इससे शक होने पर पुलिस को सूचना देकर मकान का ताला तोड़ा गया। भीतर जॉली की लहुलूहान लाश पड़ी मिली थी। विधानसभा पुलिस ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को जय का फुटेज मिला था। फुटेज और तकनीकी जांच के जरिए पुलिस उसके मुंबई निवास तक पहुंची। वहां से वह फरार हो चुका था। इसके बाद पुलिस उसके गृहग्राम उत्तरप्रदेश के भदौही पहुंची। वहां से कहीं और भागने की तैयारी में था। उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने मृतका द्वारा शादी के लिए जिद करने के चलते कैंची से हत्या करना स्वीकार किया है। आरोपी जब भी रायपुर आता था, तो डिलीवरी ब्वॉय बनकर आता था। इससे कॉलोनी में किसी को शक नहीं होता था। दूसरी ओर वह बार-बार कॉलोनी आता था, तो सीसीटीवी कैमरे आदि के बारे में भी उसे जानकारी थी।

घटना वाले दिन आरोपी फ्लाइट से आया था। जॉली से मिलने उसके कमरे में गया। जॉली ने उससे फिर शादी करने के लिए कहा। जय शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। इस कारण जय शादी से इनकार कर रहा था, लेकिन जॉली ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी। इससे दोनों के बीच विवाद हुआ। फिर जय ने कैंची से उसकी गला रेत कर हत्या कर दिया। इसके बाद ऑटो रिक्शा से रेलवे स्टेशन पहुंचा। फिर बिना टिकट के ही पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस से भुसावल पहुंचा। वहां से कमायनी एक्सप्रेस से इलाहाबाद और फिर भदोही चला गया था।

दोनों सोशल मीडिया के लिए रील्स बनाते थे। कई बार एक साथ भी वीडियो बनाते थे। बताया जाता है कि कुछ अंतरंग वीडियो भी बनाया था। पुलिस दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट में एक-दूसरे को शेयर हुए वीडियो, फोटो और अन्य चीजों की भी जांच कर रही है।

आरोपी ने हत्या के बाद अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया था। इस कारण पुलिस ने रायपुर से लेकर भुसालव, मुंबई सहित कई शहरों के रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें कई जगह उसके फुटेज मिले। बताया जाता है कि आरोपी नेपाल भागने की तैयारी में था। आरोपी की पत्नी को जॉली और जय के बीच संबंधों की जानकारी थी। वह उससे बातचीत भी कर चुकी थी। आरोपी मुंबई में एक फैक्ट्री में इलेक्ट्रीशियन था।

- मृतका जॉली का अपने पहले पति से अभी तलाक नहीं हुआ है, फिर वह दूसरी शादी के लिए आरोपी पर दबाव क्यों बना रही थी? पहले पति की ओर से जॉली को हर महीना 10 हजार रुपए गुजारा-भत्ता का मिलना शुरू हो गया था। इसके बाद भी दूसरी शादी का दबाव क्यों बना रही थी?

- मृतका के ब्लॉक के सामने दो कैमरे लगे हैं। एक कैमरे का फोकस एरिया ब्लॉक की सीढ़ियों का है, जिससे अगर कोई ब्लॉक की ओर जाता है, तो उसमें दिखेगा। दूसरा कैमरा मेन गेट में है, जिससे कॉलोनी में आने वाला दिखेगा। घटना के समय दोनों कैमरे 2 घंटे के लिए बंद था। कैमरे का स्वीच ऐसी जगह है, जहां जाने वाला आसानी से कैमरे में दिखेगा। इसके बाद भी कैमरा बंद करने वाला नजर क्यों नहीं आया?

- 4 साल से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था, लेकिन शादी की बात को लेकर अब विवाद क्यों बढ़ा?

Updated on:
15 Mar 2024 11:11 am
Published on:
15 Mar 2024 11:07 am
Also Read
View All