रायपुर

बिहार चुनाव : मुफ्त टीका पर राहुल गांधी बोले चुनावी तारीख देखें, सीएम भूपेश ने पूछा क्या हमें पैसे देने होगे?

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के लिए जारी किया 12 वादों का संकल्प पत्र बिहार के प्रत्येक व्यक्ति को कोरोना वायरस का टीका मुफ्त लगाने का किया वादा
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Oct 2020, 2:28 AM IST
बिहार चुनाव : मुफ्त टीका पर राहुल गांधी बोले चुनावी तारीख देखें, सीएम भूपेश ने पूछा क्या हमें पैसे देने होगे?
बिहार चुनाव : मुफ्त टीका पर राहुल गांधी बोले चुनावी तारीख देखें, सीएम भूपेश ने पूछा क्या हमें पैसे देने होगे?

रायपुर. बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में कोरोना वायरस संक्रमण से लडऩे के लिए मुफ्त टीका लगाने के भारतीय जनता पार्टी के चुनावी वादे पर सियासत गरमा गई है। बिहार चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूछा कि क्या केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण यह कह रही हैं कि गैर-भाजपा शासित राज्यों के लोगों को वैक्सीन के लिए पैसे देने होंगे?

कोरोनाकाल में प्याज ने रुलाया, सीएम ने दिए निगरानी के निर्देश
बता दें कि पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 22 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का संकल्प पत्र जारी किया। भाजपा के 12 वादों के संकल्प पत्र में कहा गया है कि आईसीएमआर की हरी झंडी मिलने के बाद जब भी कोविड-19 का टीका आम लोगों के लिए उपलब्ध होगा, बिहार के प्रत्येक व्यक्ति को मुफ्त में लगाया जाएगा। इसके बाद कोविड-19 टीके पर राजनीति गरमा गई।
पढऩे के लिए क्लिक करें...[typography_font:14pt]शाहरुख खान को छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा- शुक्रिया
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व केरल से सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि सरकार ने कोविड वैक्सीन वितरण की घोषणा कर दी है। ये जानने के लिए कि वैक्सीन और झूठे वादे आपको कब मिलेंगे, कृपया अपने राज्य के चुनाव की तारीख देखें। ऐसी घोषणा ने भाजपा की निराशा सामने आ रही है।
पढऩे के लिए क्लिक करें...[typography_font:14pt;" >पढऩे के लिए क्लिक करें...कोरोनाकाल में छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर में उल्लेखनीय कमी

Updated on:
23 Oct 2020, 2:28 AM IST
Published on: