रायपुर

12वीं पास के लिए यहां निकली आरक्षक के 9900 पदों पर बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

अगर आप 12वीं पास हैं और लंबे समय से पुलिस में नौकरी के लिए इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है।
2 min read
Aug 13, 2017
Recruitment 2017
12वीं पास के लिए यहां निकली आरक्षक के ९९०० पदों पर बंपर भर्ती, जल्दी करें अप्लाई

रायपुर. अगर आप 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और लंबे समय से पुलिस में नौकरी के लिए इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। बिहार पुलिस ने नोटिफिकेशन जारी कर आरक्षक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

बिहार पुलिस ने 9900 आरक्षक के पद पर भर्ती निकाली है। इस पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार ३० अगस्त 2017 या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता : इस पद के लिए आवेदन के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में 12वीं पास हो।

पद का नाम : आरक्षक

पदों की संख्या : 9900

आयु सीमा : आरक्षक पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया : बिहार पुलिस में आरक्षक की नौकरी के लिए लिखित परीक्षा और शारीरिक योग्यता परीक्षा के बाद उम्मीदवार का चयन होगा।

वेतनमान : इस सरकारी नौकरी के लिए चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान 5200-20200+2000 रुपए प्रतिमाह होगा।

आवेदन शुल्क : इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपए का शुल्‍क देना होगा। वहीं एससी एसटी उम्‍मीदवारों को 112 रुपए शुल्क देना होगा।

आवेदन एेसे करें : अगर आप बिहार पुलिस में आरक्षक पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको 30 अगस्त 2017 या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in पर विजिट पर लॉगइन करें। इसके बाद सारी आवश्यक जानकारियों को भरें। शुल्‍क को उपलब्ध माध्यमों के जरिए ही स्‍वीकार किया जाएगा। उम्मीदवार भर्ती संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

Updated on:
13 Aug 2017 08:05 pm
Published on:
13 Aug 2017 07:59 pm