रायपुर

CG Election 2023 : बीजेपी ने जारी की 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, सांसद बघेल पाटन से लड़ेंगे चुनाव, देखें नाम

BJP First List For CG Vidhan sabha Election : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों के पहली लिस्ट जारी कर दी है। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक में 21 प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगी है।

less than 1 minute read
Aug 17, 2023
bjp_flag_1.jpg

BJP First List For CG Vidhan sabha Election : रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों के पहली लिस्ट जारी कर दी है। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक में 21 प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगी है। यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई। गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत समिति के अन्य सदस्यों ने भी बैठक में हिस्सा लिया।

इन बड़े चेहरों पर बीजेपी ने जताया भरोसा

प्रेमनगर: भूलन सिंह मरावी
भटगांव: लक्ष्मी राजवाड़े
प्रतापपुर: शकुंतला सिंह पोर्थे
रामानुजगंज: रामविचार नेताम
लुंड्रा: प्रबोध मिंज
खरसिया: महेश साहू
धरमजयगढ़: हरिश्चंद्र राठिया
कोरबा: लखनलाल देवांगन
मरवाही: प्रणव कुमार मरपच्ची

सरायपाली: सरला कोसरिया
खल्लारी: अलका चंद्राकर
अभनपुर: इंद्रकुमार साहू
राजिम: रोहित साहू
सिहावा: श्रवण मरकाम
डौंडीलोहारा: देवलाल हलवा ठाकुर
पाटन: विजय बघेल
खैरागढ़: विक्रांत सिंह
खुज्जी: गीता घासी साहू
मोहला मानपुर: संजीव साहा
कांकेर: आशाराम नेताम
बस्तर: मनीराम कश्यप

Published on:
17 Aug 2023 04:41 pm