19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ से मानसून की धीरे-धीरे विदाई, इस बार 996.5 मिमी बारिश दर्ज, देखें रायपुर, दुर्ग समेत 33 जिलों का हाल

Chhattisgarh Monsoon Report: इस बार मानसून छत्तीसगढ़ के लिए मेहरबान रहा। 1 जून से लेकर 19 सितंबर तक हुई बारिश के आंकड़े सामने आ गए हैं। वहीं इस बार प्रदेशभर में 996.5 मिमी बारिश दर्ज हुई। आइए पूरे 33 जिलों का हाल देखते है..
2 min read
Google source verification
raipur Heavy rain

रायपुर में बारिश ( File Photo - Patrika )

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में अब मानसून अब चला-चली की बेला में है। हालांकि जाने से पहले एक बार फिर जोरदार बारिश के संकेत मिल रहे हैं। वहीं इस बार मानसूनी बारिश के आंकड़ों पर नजर डाले तो इस वर्ष 996.5 मिमी बारिश दर्ज हुई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 1 जून से 19 सितंबर तक हुए बारिश के आंकड़े हैं। वहीं यह आंकड़ा और बढ़ने वाला है। दरअसल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक बार फिर कहीं-कहीं तेज बारिश के आसार है।

Chhattisgarh Monsoon Report: प्रदेश में कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश

मानसून सीजन 1 जून से अब तक प्रदेश में औसतन 96.4 प्रतिशत (996.5 मिमी) बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि इस अवधि के लिए राज्य की औसत वर्षा 1033.6 मिमी निर्धारित है।​ सबसे ज्यादा बारिश वाले जिला की बात करें तो सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज हुई है, जहां औसत वर्षा के मुकाबले 169.7% (1488.5 मिमी) पानी बरसा है। वहीं कांकेर में प्रदेश में सबसे कम 67.0% (945.7 मिमी) ही वर्षा दर्ज की गई है।

पूरे 33 जिलों का हाल

पूरे मानसूनी सीजन में सभी जिलों में अच्छी बारिश हुई। इनमें सूरजपुर में 111.5% (1138.1 मिमी) और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 122.6% (1139.9 मिमी ) वर्षा हुई है। हालांकि, पड़ोसी जिले सरगुजा में केवल 77.3% (594.9 मिमी), जशपुर में 81.2% (805.1 मिमी) और कोरिया में 97.0% (892.8 मिमी) बारिश दर्ज की गई है।

​रायपुर संभाग में मानसून काफी मेहरबान नजर आ रहा है। राजधानी रायपुर जिले में औसत का 126.9% (1091.2 मिमी) पानी बरस चुका है। वहीं महासमुंद में 120.8% (1128.5 मिमी), गरियाबंद में 118.0% (1191.9 मिमी), बलौदाबाजार में 109.7% (1007.1 मिमी) और धमतरी में 105.1% (1061.0 मिमी) बारिश के साथ स्थिति काफी बेहतर बनी हुई है।

​बिलासपुर संभाग के जिलों में भी संतोषजनक वर्षा दर्ज की गई है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सामान्य से अधिक 138.5% (1127.8 मिमी) बारिश हुई है। इसके अलावा मुंगेली में 112.5% (1003.7 मिमी), जांजगीर-चांपा में 103.4% (1101.5 मिमी), कोरबा में 97.5% (1071.0 मिमी), बिलासपुर में 95.8% (967.8 मिमी), सक्ती में 95.6% (937.2 मिमी), गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 90.1% (912.5 मिमी) और रायगढ़ में 87.6% (956.3 मिमी) वर्षा दर्ज की गई है।

​दुर्ग संभाग के मैदानी इलाकों में बालोद जिला 106.3% (1057.1 मिमी) बारिश के साथ सबसे आगे है। वहीं दुर्ग में 98.3% (749.6 मिमी), कबीरधाम में 83.0% (644.0 मिमी), राजनांदगांव में 94.9% (839.9 मिमी), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 93.0% (699.5 मिमी), बेमेतरा में 75.2% (569.7 मिमी) तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 71.8% (864.1 मिमी) वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

​दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग में बारिश का मिला-जुला असर देखने को मिला है। नारायणपुर जिले में औसत की तुलना में 108.6% (1376.6 मिमी) बारिश हो चुकी है। वहीं दंतेवाड़ा में 91.4% (1232.8 मिमी), कोण्डागांव में 81.8% (936.9 मिमी) और बस्तर जिले में 80.7% (1045.6 मिमी) वर्षा दर्ज की गई है। संभाग के बीजापुर (70.3%, 1324.4 मिमी), सुकमा (69.3%, 982.2 मिमी) और कांकेर जिले में कम बारिश दर्ज हुई है।