
BJP In Chhattisgarh : ईवीएम पर कांग्रेस के उठाए सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, ईवीएम नहीं कांग्रेस खुद अपनी हार के लिए जिम्मेदार है। रमन सिंह ने कहा, कांग्रेस जहां हारती है, वहां अपनी हार को बर्दाश्त नहीं कर पाती है और हार का कारण ढूंढ़ने लगती है।
उन्होंने कहा कांग्रेस को अनुमान लगाने में चूक हुई है। कांग्रेस ने जिस प्रकार 5 साल सरकार चलाया है। उस सरकार को जाना ही था। जनता ने पूरे छत्तीसगढ़ में सरकार के खिलाफ वोट देकर अपना आक्रोश प्रकट किया है। जनता ने उनके तानाशाही रवैया और अहंकार के प्रति विरोध प्रकट किया है। छत्तीसगढ़ की जनता ने पूरी तरह से कांग्रेस को नकार दिया है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई में आएगी तेजी : महादेव ऐप और भ्रष्टाचार को लेकर रमन सिंह ने कहा, महादेव ऐप पर इतनी सारी जाचं चल रही है। ईडी ने पूरे प्रमाण भी प्रस्तुत किए है। महादेव ऐप या भ्रष्टाचार के दूसरे मामले में जांच में तेजी आएगी।
कांग्रेस का यही चरित्र
उन्होंने कहा, तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनी है। वहां कोई दिक्कत नहीं है। जहां हारे हैं वहीं ईवीएम पर दोष मढ़ने लगते हैं। फिर बाद में वरिष्ठ नेताओं पर दोष मढ़ना शुरू करते हैं। यही कांग्रेस का चरित्र है। हार के लिए कांग्रेस पार्टी जवाबदार है। छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश में जो कार्य पद्धति थी,जनता ने उसको नकारा है। उनको हार स्वीकार करनी चाहिए।