रायपुर

BJP Leader Arrested: ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल! टीआई को धमकाने वाला BJP नेता गिरफ्तार

BJP Leader Arrested: रायपुर के तैलीबांधा थाना क्षेत्र में ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान नशे में वाहन चला रहे व्यक्ति ने पुलिस से बदसलूकी कर दी।

less than 1 minute read
Mar 10, 2026
रायपुर में बीजेपी नेता गिरफ्तार (photo source- Patrika)

BJP Leader Arrested: ड्रिंक एंड ड्राइव पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है, लेकिन इसके बावजूद ऐसे मामलों में कमी नहीं आ रही है। राजधानी रायपुर में भी इसी तरह की एक घटना सामने आई है, जहां नशे में वाहन चला रहे एक व्यक्ति ने पुलिस जांच के दौरान हंगामा कर दिया। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

BJP Leader Suspended: बीजेपी नेता के खेत में अफीम मिलने से हड़कंप, पार्टी ने किया सस्पेंड, भूपेश बघेल भी मौके पर पहुंचे

BJP Leader Arrested: जानें पूरा मामला…

जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम इलाके में ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक वाहन चालक को जांच के लिए रोका गया। जांच में सामने आया कि वह व्यक्ति नशे की हालत में वाहन चला रहा था। चेकिंग के दौरान चालक पुलिस से उलझ गया और बहस करने लगा। उसने खुद को भाजपा मंडल अध्यक्ष बताते हुए ट्रैफिक टीआई से अभद्रता की और वर्दी उतरवा देने तक की धमकी दे डाली।

BJP Leader Arrested: अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज

बताया जा रहा है कि आरोपी ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज भी की और धक्का-मुक्की करते हुए एक जवान की वर्दी तक फाड़ दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी विकास शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Updated on:
10 Mar 2026 09:52 am
Published on:
10 Mar 2026 09:36 am
Also Read
View All

अगली खबर