रायपुर

BJP के इस नेता ने whatsapp ग्रुप में अपलोड किया अश्लील वीडियो, देखकर लोगों की फटी रह गई आंखें

BJP के इस नेता ने whatsapp ग्रुप में अपलोड किया अश्लील वीडियो, देखकर लोगों की फटी रह गई आंखें
2 min read
• •
Updated: 25 Jul 2018, 9:44 PM IST
CG News
BJP के इस नेता ने whatsapp ग्रुप में अपलोड किया अश्लील वीडियो, देखकर लोगों की फटी रह गई आंखें

रायपुर. छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक के मोबाइल से अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद अब राजधानी रायपुर में भाजपा के एक मंडल अध्यक्ष के मोबाइल से अश्लील वीडियो वाट्सएप ग्रुप में वायरल हो गया। यह वाट्सएप ग्रुप भाजपा रायपुर मीडिया के नाम से बना है।

इस ग्रुप में जैसी ही वीडियो अपलोड हुआ, उसके बाद हड़कंप मच गया। ग्रुप के मेंबर ये पता लगाने की कोशिश करने लगे की ये वीडियो किसने अपलोड किया। अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद इसकी शिकायत भाजपा मंडल अध्यक्ष ने तेलीबांधा थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पढि़ए पूरी खबर..

भाजपा मंडल अध्यक्ष के मोबाइल से हुआ वायरल अश्लील वीडियो
तेलीबांधा भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश सिंह लोगों के स्मार्ट कार्ड बनाने के संबंध में तेलीबांधा इलाके में थे। इसके बाद लौट गए। इसके कुछ देर बाद उनके मोबाइल से भाजपा रायपुर मीडिया वाट्सएप गु्रप में अश्लील वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो भाजपा मंडल अध्यक्ष के मोबाइल से हुआ था। ग्रुप के सदस्य वीडियो देखकर हक्के-बक्के हो गए। हड़कंप मचने के बाद इसकी जानकारी हरीश को भी हुई। भारी गहमागहमी के बाद भाजपा मंडल के समर्थक और ग्रुप मेंबर एकजुट हो गए।

इसके बाद इसकी शिकायत उन्होंने तेलीबांधा थाने में की। अपनी शिकायत में हरीश ने बताया कि उनका मोबाइल तेलीबांधा इलाके में भ्रमण के दौरान गुम गया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह मोबाइल किसी शरारती व्यक्ति के हाथ लग गया है, जो अश्लील वीडियो जैसी आपत्तिजनक सामग्री वायरल ग्रुप में वायरल कर रहा है।

तेलीबांधा पुलिस ने शिकायत के आधार जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले कांग्रेस विधायक वृहस्पति सिंह के मोबाइल से भी इसी तरह की अश्लील सामग्री अपलोड हो गई थी। बाद में उन्होंने भी मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस घटना के बाद कांग्रेस पार्टी की जमकर किरकिरी हुई थी। अब भाजपा पार्टी नेताओं के ग्रुप में अश्लील वीडियो वायरल हो गई।

Published on: