29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लगाओ अंगूठे का निशान और फ्री में पाओ स्मार्टफोन, साथ में मिलेगा जियो का सिम

यानी जिस हितग्राही का नाम सूची में है, सरकार मुफ्त स्मार्टफोन उसके हाथ में ही देगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 25 Jul 2018, 4:10 PM IST

CG News

लगाओ अंगूठे का निशान और फ्री में पाओ स्मार्टफोन, साथ में मिलेगा जियो का सिम

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुखिया रमन सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना के तहत मुफ्त स्मार्टफोन का लाभ लेने के लिए हितग्राहियों को अपने अंगूठे या उंगली का निशान देना जरूरी होगा। यानी जिस हितग्राही का नाम सूची में है, सरकार मुफ्त स्मार्टफोन उसके हाथ में ही देगी। मोबाइल फोन लेने के लिए बीपीएल कार्ड, पीडीएस कार्ड, आधार कार्ड आदि अन्य दस्तावेज भी जमा करने होंगे।

इसके अलावा वितरण केंद्रों में अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिसबल तैनात रहेंगे। राज्य सरकार ने नि:शुल्क स्मार्टफोन वितरण की तिथि जारी करने के बाद इसके लिए विभिन्न विभागों की जवाबदारी भी तय कर दी है। मोबाइल वितरण केंद्रों में इ-केवाइसी के लिए स्मार्टफोन एवं फ्रिंगर प्रिंट स्केनर की व्यवस्था रिलायंस जियो कंपनी करेगी। हर केंद्र में कंपनी के पांच-छह लोग तैनात रहेंगे। इ-केवाइसी के बाद ही स्मार्टफोन दिया जाएगा।

हर केंद्र पर मोबाइल मित्र की व्यवस्था
सूचना संचार क्रांति योजना के तहत मुफ्त स्मार्टफोन के वितरण के दौरान हर केंद्र पर मोबाइल मित्र हितग्राहियों को मोबाइल की विशेषताओं के संबंध में जानकारी देंगे। मोबाइल मित्रों की व्यवस्था की जवाबदारी रिलायंस जियो कंपनी की होगी।

विकासखण्डों में बनेंगे मरम्मत केंद्र
स्मार्टफोन के साथ राज्य सरकार एक साल की गारंटी भी देगी। इस अवधि में मोबाइल खराब होने पर माइक्रोमैक्स कंपनी उसे सुधार कर देगी। इसके लिए सभी विकासखण्डों में एक-एक स्मार्टफोन मरम्मत केंद्र की व्यवस्था की जाएगी।

इन्हें मिलेगा योजना का लाभ
- सामाजिक-आर्थिक-जाति जनगणना 2011 के आधार पर चिह्नित ग्रामीण परिवार।
- नगरीय निकाय विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची अनुसार चिह्नित शहरी गरीब परिवार।
- तकनीकी और गैरतकनीकी कॉलेज में प्रवेशित समस्त विद्यार्थी

ऐसे होंगे मुफ्त स्मार्टफोन के फीचर्स













































फीचर्सग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लिएकॉलेज के विद्यार्थियों के लिए
ऑपरेटिंग सिस्टमएंड्रायड 7.00 या अधिकएंड्रायड 7.00 या अधिक
डिस्प्ले साइज4 इंच5 इंच
डिस्प्ले रिसोल्यूशन480 800 पिक्सल या अधिक720 1280 पिक्सल या अधिक
फ्रंट कैमरा2 मेगा पिक्सल या अधिक5 मेगा पिक्सल या अधिक
रिअर कैमरा5 मेगा पिक्सल या अधिक8 मेगा पिक्सल या अधिक
मैमोरी8 जीबी इंटरनल तथा 32 जीबी एक्सपेंडेबल16 जीबी इंटरनल तथा 128 जीबी एक्सपेंडेबल
बैटरी700 मेगाहट्र्ज3000 मेगाहट्र्ज