रायपुर

अटल जी की अस्थि कलश यात्रा में भाजपा सरकार के दो मंत्रियों ने लगाए ठहाके, वीडियो वायरल

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के दो मंत्रियों का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

2 min read
Aug 23, 2018
अटली जी की अस्थि कलश यात्रा में भाजपा सरकार के दो मंत्रियों ने लगाए ठहाके, वीडियो वायरल

रायपुर. भाजपा पूरे देश में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा निकाल रही है। दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश को देश के विभिन्न राज्यों की 100 नदियों में प्रवाहित करने के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्षों को बुधवार को सौंपा गया। इसी क्रम में रायपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसी दौरान छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार के दो मंत्री ठहाके लगाते दिखाई दिए। दोनों मंत्रियों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश बुधवार को विशेष विमान से रायपुर पहुंचा। हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और मंत्रिमंडल के सदस्यों ने पहुंचकर कलश के दर्शन किए। इसके बाद अटल प्रार्थना रथ रवाना हुआ, जो कि शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्रद्धांजलि सभा के लिए एकात्म परिसर पहुंचा, जहां श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई।

ये भी पढ़ें

सोसाइटी में जैसा होता हैं अगर वो मूवी में दिखाया जा रहा है तो इसमें कोई गलत बात नहीं

लेकिन इसी श्रद्धांजलि सभा के दौरान मंच पर बैठे मंत्री अजय चंद्राकर ने राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय से डेंगू बीमारी को लेकर बात करते हुए उन्हें कुछ क्लिपिंग दिखाई। इसके बाद दोनों मंत्री अजय चंद्राकर और बृजमोहन अग्रवाल किसी बात को लेकर टेबल पीटकर हंसने लगे।

दोनों मंत्रियों को ठहाके लगाते देखकर मंच पर ही मौजूद भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक को उनका ये बर्ताव बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और तुरंत उन्हें रोका। इसके बाद दोनों मंत्री चुप हो गए। श्रद्धांजलि सभा के दौरान दोनों मंत्रियों की ठहाके वाली फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहे हैं।

दरअसल, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश को विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक को दिल्ली में सौंपा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश को देश के विभिन्न राज्यों की 100 नदियों में प्रवाहित करने के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्षों को बुधवार को सौंपा गया। इस मौके पर पार्टी के पुराने दफ्तर में पीएम मोदी ने बीजेपी के राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अध्यक्षों को पूर्व पीएम के अस्थि कलश सौंपा था।

ये भी पढ़ें

ऑनलाइन ठगी की शिकार हुई प्रोफेसर को ऐसा मिला लूटा हुआ 67 हजार, जानिए अभी
Updated on:
23 Aug 2018 06:58 pm
Published on:
23 Aug 2018 05:39 pm
Also Read
View All