नरधा के महंत लाल दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली 11 छात्रा अपने क्लास में पढ़ाई कर रही थी। तभी एक सिरफिरे लड़के ने क्लास में घुस कर चाक़ू से उसके गले पर वार कर दिया। जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी।
बलोदा बाजार. 11 वी में पढ़ने वाली एक स्कूली छात्रा को स्कूल में घुसकर उसकी क्लास में ही एक सिरफिरे आशिक ने चाक़ू मार कर घायल कर दिया। घटना की वजह से स्कूल में हड़कंप मच गया। छात्रा को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में लड़के ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली।
जानकारी के अनुसार नरधा के महंत लाल दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली 11 छात्रा अपने क्लास में पढ़ाई कर रही थी। तभी एक सिरफिरे लड़के ने क्लास में घुस कर चाक़ू से उसके गले पर वार कर दिया। जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी।
लड़की को तत्काल अस्प्ताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल लड़की सुरक्षित बताई जा रही है। वही घटना के बाद आरोपी लड़के की लाश कसडोल-गिरौदपुरी मार्ग पर युवक की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली।पुलिस शव बरामद कर विवेचना कर रही है। हमला और आत्महत्या के कारणों का भी पता नहीं चला सका है।