रायपुर

CG RTO Transfer List 2024: बड़ा फेरबदल! प्रमोशन के बाद कई जिलों के बदले गए RTO, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी …

CG Transfer News: परिवहन विभाग के 9 अफसरों को पदोन्नत करने के साथ ही उनका तबादला किया गया है। जारी आदेश में सहायक परिवहन अधिकारियों को पदोन्नत कर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बनाया गया है।

less than 1 minute read
Mar 06, 2024

CG RTO Transfer List 2024: परिवहन विभाग के 9 अफसरों को पदोन्नत करने के साथ ही उनका तबादला किया गया है। जारी आदेश में सहायक परिवहन अधिकारियों को पदोन्नत कर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बनाया गया है।

राज्य सरकार के निर्देश पर परिवहन विभाग के उप सचिव आरपी पाण्डेय द्वारा इसका आदेश जारी किया गया है। एस्टालिन लकड़ा को बलरामपुर से दुर्ग, असीम माथुर को मुंगेली से बिलासपुर पदस्थ कर कोरबा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विवेक सिन्हा को गौपेम से राजनांदगांव, अमित कश्यप को सूरजपुर से परिवहन विभाग मुख्यालय एवं रायगढ़ का अतिरिक्त प्रभार, गौरव साहू को कोंडागांव से परिवहन विभाग मुख्यालय एवं जांजगीर-चांपा का अतिरिक्त प्रभार, यशवंत यादव को जांजगीर-चांपा से अंबिकापुर एवं बलरामपुर का अतिरिक्त प्रभार, चून्नूलाल देवांगन को अंबिकापुर से परिवहन विभाग मुख्यालय एवं बलौदाबाजार का अतिरिक्त प्रभार, अतुल कुमार को कांकेर से जगदलपुर में पदस्थ करते हुए कोंडागांव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं मृत्युंजय पटेल को पदोन्नत करने के बाद रायपुर में यथावत रखा गया है।

Updated on:
06 Mar 2024 10:50 am
Published on:
06 Mar 2024 10:44 am
Also Read
View All